
जामुन
जामुन ऐसा फल है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगने के साथ ही गर्मी के दिनों में शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इस फल को खाने से जहां व्यक्ति को एनर्जी मिलती है। वहीं दूसरी ओर यह डायबिटीज के मरीजों और कमजोर लीवर वाले लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आज हम जामुन से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
आपको बता दें कि जामुन गर्मी के सीजन में आते हैं और यह पेड़ पर उगने वाला ऐसा फल है, जो खाने में बहुत अच्छा लगता है। इससे शरीर को भी कई फायदे होते हैं। यह फल अप्रैल से जुलाई माह तक बाजार में बहुत मात्रा में नजर आता है। यह छोटा सा फल दिखने में काले रंग का होता है। लेकिन इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। जामुन का फल खाने के बाद बची हुई गुठली भी बहुत फायदेमंद होती है। जामुन में एंटीबायोटिक, डाइजेस्टिक और ब्लड को क्लीन करने वाले तत्व होते हैं।
डायबिटीज के लिए फायदेमंद-
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए। जामुन खाने के बाद निकलने वाली गुठलियों को भी सुखाकर उपयोग किया जा सकता है। सूखने के बाद इन गुठलियों को पीसकर खाने से भी डायबिटीज के मरीजों को आराम मिलता है।
पथरी के लिए बेहतर-
जिन लोगों को पथरी की समस्या है, उन लोगों के लिए जामुन एक औषधी के रूप में काम करता है। जामुन को खाने के साथ ही इसकी गुठलियों को पीसकर दही के साथ खाने से पथरी में आराम मिलता है।
नहीं होंगे मुंह में छाले-
आपके मुंह में अगर छाले हो गए हैं, तो जामुन खाने से आपको काफी राहत मिलेगी, आप चाहे तो जामुन का रस भी छाले वाली जगह पर लगा सकते हैं।
लीवर-
जिन लोगों का लीवर कमजोर है। उनके लिए भी जामुन काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि यह पाचन तंत्र मजबूत करता है। जामुन खाने से गैस, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती है। यह पेट संबंधी रोगों को भी दूर करता है। यह लीवर के लिए काफी लाभदायक है।
भूख नहीं लगने पर खाएं जामुन-
जिन लोगों को भूख नहीं लगती या कम लगती है, उनके लिए जामुन रामबाण औषधी की तरह है। क्योंकि इसमें पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के तत्व होते हैं। इसलिए जामुन खाने से आपको भूख भी लगने लगेगी और आपका पेट भी साफ रहेगा।
Published on:
23 Mar 2021 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
