
Best Foods to Keep Your Colon Clean
नई दिल्ली : पेट साफ करने के लिए आज कल लोग दवाओं पर निर्भर हो गए हैं जिनका आगे चलकर गंभीर परिणाम भी हो सकता है। ऐसे में आगे के नुक़सानों से बचने के लिए पेट साफ करने के लिए फाइबर और लैक्सेटिव गुणों वाले प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना उपयोगी हो सकता है। इनसे न सिर्फ स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है बल्कि पेट संबंधी समस्याओं से आराम भी मिल सकता है । आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो फाइबर से भरपूर होता है। इससे कब्ज जैसी परेशानी दूर रहती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फलों के बारे में जो फाइबर से भरपूर होते हैं।
1. पपीता रखे पेट को साफ
पपीता पेट को साफ करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। पपीते में पेपेन एंजाइम होता है जो प्रोटीन को पचाने में आपकी मदद करता है। कब्ज और इर्टिटेबिल जैसी परेशानियों को दूर करने में पपीता आपकी मदद करता है। अध्ययन में देखा गया है कि अगर आप 40 दिनों तक लगातार पपीता का सेवन करते हैं तो यह कब्ज जैसी परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद करता है।
2.संतरा से पेट रहेगा स्वस्थ
पाचन और कब्ज जैसी परेशानियों को दूर करने के लिए आप संतरे का सेवन कर सकते हैं। संतरे में फाइबर की मात्रा भरपूर रूप से होती है। पेट को साफ करने के लिए नियमित रूप से 1 बड़े रसदार संतरे का सेवन करें। संतरा ना सिर्फ फाइबर से भरपूर होता है बल्कि इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत ही कम होती है। इसके साथ ही संतरे में फ्लेवोनोल होता है जिसे नारिंगेनिन भी कहा जाता है।
3. सेब से पेट होगा साफ
रोजाना एक सेब आपके शरीर को हेल्दी रखता है। सेब खाने से पेट से जुड़ी तमाम परेशानियां दूर रहती हैं। इतना ही नहीं सेब का नियमित रूप से सेवन करने से आपके शरीर से हानिकारण तत्व बाहर हो जाते हैं और आपके शरीर के आंत की क्रिया सुचारू करती है। नियमित रूप से सुबह उठकर एक फल का सेवन जरूर करें। अगर आप सेब नहीं खाना चाहते हैं तो सेब से तैयार जूस का सेवन करें। इसमें पोषक तत्वों की उपस्थिति होती है जो यह भी पढ़ें :ठंडी के मौसम में कॉर्न सूप पीना स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है जानें इसके फायदेआपको हेल्दी बनाए रखता।
4. नाशपति से पेट होगा दुरुस्त
कब्ज जैसी परेशानियों को ठीक करने नाशपति आपकी मदद करता है। इसमें कई ऐसे यौगिक गुण होते हैं, तो पाचन क्रिया को सुधारने में आपकी मदद करता है। इसमें फाइबर फ्रुक्टोज और सोर्बिटोल शामिल होते हैं। जो आपके शरीर में पानी की सही मात्रा को बनाए रखने में आपकी मदद करता है। नाशपति का सेवन आप किसी भी रूप में कर सकते हैं। अधिकतर लोग नाशपति को कच्चा खाना ही पसंद करते हैं।
5. अमरुद से पेट होगा साफ
सर्दियों में अमरूद आपको बहुत ही आसानी से मिल जाएं। अन्य फलों की तुलना में अमरुद में काफी फाइबर होता है। 1 अमरुद में 12 फीसदी फाइबर होता है जो पाचनतंत्र को दुरुस्त करता है। वहीं अमरुद के बीच भी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह पेट में ऐंठन और दर्द जैसी परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद करता है।
Updated on:
22 Dec 2021 06:55 pm
Published on:
22 Dec 2021 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
