12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यह हैं कुछ प्रोटीन बेस्ड फ़ूड,जिन्हें आप रोजाना कर सकते हैं अपनी डाइट में शामिल

प्रोटीन मांसाहार और शाकाहार स्त्रोतों दोनों में ही पाई जाती है। वहीं इस बात को खासतौर पर जानने की जरूरत है कि कौन सी चीज के सेवन से अधिक प्रोटीन मिल सकता है।

2 min read
Google source verification
Protein Deficiency Symptoms

Protein Deficiency Symptoms

नई दिल्ली। प्रोटीन का सेवन सेहत के लिए बेहद ही जरूरी होता है। प्रोटीन के सेवन से मांसपेशियों का निर्माण होता है। और साथ ही साथ ये डाइजेस्ट को मजबूत बनाता है। प्रोटीन का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है। वहीं हेल्‍दी रखने में भी मदद करता है। इसलिए जानिए इन फूड्स के बारे में जिनका सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है।

अंडा
अंडे में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। अंडे में विटामिन,मिनरल्स, एंटी ऑक्सीडेंट आदि चीज़ें भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। एक अंडे के रोजाना सेवन से 35% कैलोरी होती है। जो सेहत को फायदा पहुंचाती है। अंडे का सफ़ेद पार्ट में प्रोटीन, मिनरल्स आदि चीजें पाई जाती हैं। और अंडे के पीले भाग में फैट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

पनीर
पनीर में कैलोरी की भरपूर मात्रा होती है। पनीर को स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं। इसमें कैल्शियम, विटामिन बी 12, प्रोटीन और भी अनेकों पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। पनीर के सेवन से पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ रहता है।

दही
दही जो स्वाद के साथ-साथ पोषक तत्वों को प्रदान करती है इसका सेवन सेहत को बहुत फायदा पहुंचाता है। दही में आप अखरोट,शहद आदि चीजें मिला सकती हैं।

चिकन
चिकेन भी प्रोटीन का बेहद अच्छा सोर्स है। चिकेन में विटामिन बी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। चिकन का सेवन ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छा होता है। वहीँ कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम रखने में भी मदद करता है।

नट्स
नट्स और अखरोट का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होते हैं। वहीं इनका सेवन वजन को कंट्रोल करता है और कई बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार साबित होता है। इनके रोजाना सेवन से सेहत को बहुत ही ज्यादा लाभ मिलता है।