
protein rich food
नई दिल्ली। सेहत को फिट रखने के लिए डाइट का एक महत्वपूर्ण रोल होता है। वहीं आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनमें प्रोटीन,फाइबर,कार्बोहाइड्रेट की प्रचुर मात्रा हो। सेहत में यदि प्रोटीन कि कमी आ जाए तो ऐसे में आप बीमार हो सकते हैं। इसलिए इन फूड्स का सेवन आपको फायदा पहुंचाने में मदद करेगा।
पीनट बटर
पीनट बटर की बात करें तो इसमें प्रोटीन कि उच्च मात्रा पाई जाती है। पीनट बटर में साथ ही साथ फाइबर,कैल्शियम,मैग्नीशियम आदि चीज़ें भी भरपूर मात्रा में होती हैं। इसलिए इनका सेवन सेहत को अनेक लाभ पहुंचाते हैं।
ओट्स
ओट्स की बात करें तो इसमें फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन की भी प्रचुर मात्रा होती है। इसके आलावा ओट्स में मैग्नीशियम,फोलेट भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसे आप सुबह या शाम के स्नैक्स के रूप में सेवन कर सकते हैं।
सोयाबीन
सोयाबीन की बात करें तो 100 ग्राम कच्चे सोयाबीन में लगभग 36 ग्राम प्रोटीन की मात्रा हो सकती है। इसे आप सब्जी, सोया चाप आदि रूप में खा सकते हैं।
Published on:
22 Oct 2021 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
