9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

इस गंभीर बीमारी से हुई सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी की मौत, जानिए आप

Bibek Pangeni Passed away: विवेक पंगेनी पिछले काफी वक्त से ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। सोशल मीडिया पर जैसे ही इसकी खबर फैली लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही उन्हें श्रदांजलि देना शुरू कर दिया।

2 min read
Google source verification

Bibek Pangeni Passed away: कैंसर जैसी बीमारी से लड़ रहे सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी अब जंग हार गए है। गत 19 दिसंबर 2024 को सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी (Vivek Pangeni passed away) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जैसे ही उनकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर लोगों ने गहरा दुख जाहिर किया। लोगों को उनकी मौत को लेकर विश्वास ही नहीं हुआ।

ब्रेन ट्यूमर से हारे जंग विवेक पंगेनी : Vivek Pangeni lost the battle against brain tumor

विवेक पंगेनी ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे। उनको स्टेज 3 ब्रेन कैंसर था। विवेक पंगेनी पिछले काफी वक्त से ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। सोशल मीडिया पर जैसे ही इसकी खबर फैली लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही उन्हें श्रदांजलि देना शुरू कर दिया।

क्या है ब्रेन ट्यूमर के लक्षण : Bibek Pangeni Passed away

ब्रेन टयूमर के शुरूआती लक्षणों में सुबह उठने के बाद सोते समय सिरदर्द। खांसने और छींकने के बाद सिरदर्द बढ़ जाना। उल्टी, मानसिक कामकाज में बदलाव, भ्रम की स्थिति, अनाड़ीपन, याददाश्त पर प्रभाव, संतुलन की हानि, शरीर के एक तरफ सुन्नपन या झुनझुनी सनसनी, बोलने में परेशानी जैसे आदि लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

ब्रेन ट्यूमर के लिए सावधानियां : Bibek Pangeni Passed away

ब्रेन ट्यूमर से प्रभावित व्यक्ति के लिए सावधानियों में निम्नलिखित बातें शामिल हैं

  • विकिरणों से होने वाले अत्यधिक इमेजिंग स्कैन से दूर रहना चाहिए।
  • तेल और रबर उद्योग में प्रयुक्त जहरीले रसायनों से हर हाल में बचना चाहिए।
  • धूम्रपान और अत्यधिक शराब सेवन से परहेज करना चाहिए।
  • मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से बचना चाहिए।

क्या ठीक हो सकता है ब्रेन ट्यूमर

ब्रेन ट्यूमर का उपचार संभव है। इसके परिणाम कई कारकों पर निर्भर करते हैं। कुछ उच्च श्रेणी के घातक ब्रेन ट्यूमरए जो मेटास्टेसिस करते हैंए का इलाज नहीं किया जा सकता। ऐसे मामलों मेंए उपचार की लागत और समय की परवाह किए बिना अंततः मृत्यु हो जाती है।

उपचार के परिणाम उस उम्र पर भी निर्भर करते हैं जब इसका निदान किया जाता हैए साथ ही ट्यूमर के प्रकार और मस्तिष्क में इसके स्थान पर भी।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।