12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फूलों से तैयार होती है ब्लू टी, एक बार पी लेंगे तो भूल जाएंगे दूसरी चाय पीना

फूलों से तैयार होती है ब्लू टी, एक बार पी लेंगे तो भूल जाएंगे दूसरी चाय पीना

2 min read
Google source verification
फूलों से तैयार होती है ब्लू टी, एक बार पी लेंगे तो भूल जाएंगे दूसरी चाय पीना

फूलों से तैयार होती है ब्लू टी, एक बार पी लेंगे तो भूल जाएंगे दूसरी चाय पीना

आजकल बाजार में कई तरह की चाय का चलन शुरू हो गया है। कोई सामान्य चाय तो कोई रेड तो कोई ग्रीन टी तो कोई अन्य प्रकार की चाय पीने के शौकीन है।सभी को अलग-अलग तरह की चाय पीने में अलग-अलग तरह के फायदे नजर आते हैं। इसी बीच ब्लू टी नामक चाय भी चर्चा में आई है। बताया जाता है कि यह फूलों से तैयार होती है और इसे पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं।

दरअसल ब्लू टी फूलों से तैयार होती है और यह फूल अपराजिता के फूल होते हैं। बताया जाता है कि यह चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अपराजिता को शंखपुष्पी के नाम से भी जाना जाता है। जिससे आयुर्वेद की कई दवाएं भी तैयार होती है।

आपको चाय बनाने के लिए बर्तन में पानी डालकर उसे गर्म करना होगा और जब वह हल्का गर्म हो जाए तो अपराजिता के पांच से छह फूल डाल दे। इतने फूल करीब एक कप चाय के लिए पर्याप्त होते हैं। जिसे उबलने दें और जब अच्छे से उबल जाए तो इसमें आप स्वाद अनुसार शहद डालकर सर्व कर सकते हैं।

बताया जाता है कि ब्लू टी यानी अपराजिता के फूल की चाय पीने से शुगर के रोगियों को काफी लाभ होता है। साथ ही यह एनर्जी बूस्टर का काम करती है। अगर आप दिन भर के काम से थक गए हैं। तो शाम को चाय पीने से आपको थकान महसूस नहीं होगी।

जानकारों की माने तो वजन घटाने के लिए ब्लू टी बहुत मददगार साबित हो सकती है। करीब 1 कप ब्लू टी अगर आप खाली पेट पीते हैं। तो कुछ ही दिनों में आपका वजन कम होता नजर आएगा। क्योंकि यह फेट को जलाने में फायदेमंद होती।

शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने के लिए भी ब्लू टी काफी मददगार हो सकती है। इसी के साथ यह आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद है। अगर कम उम्र के बच्चों को चश्मा लगा है, तो उन्हें यह चाय पिलाना चाहिए। जिससे उन्हें फायदा होगा और इसी के साथ आंखों से जुड़े छोटे-मोटे रोग जैसे आंखों में जलन, सूजन आदि में भी मददगार रहेगी।

आप अगर रोजाना ब्लू टी पीते हैं। तो आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा। इसमें अमीनो एसिड होता है। जो डिप्रेशन और एंजायटी को कम करने में मददगार होता है। यह तनाव को भी दूर करती है। इसी के साथ जिन महिलाओं का पीरियड रेगुलर नहीं रहता है। वह भी इस चाय का सेवन करें। उन्हें लाभ होगा।ब्लू टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारी स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है।