5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bone Health Tips: आपकी हडि्डयां जानिए क्यों हो रही कमजोर? इन टिप्स से मजबूत करें बोन डेंसिटी

Bone Health: हड्डियों को मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो आपकी डाइट और शारीरिक गतिविधियां एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इलसिए ये समझने की एक महत्वपूर्ण आवश्य्कता होती है कि कैसे आप खुद के हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बना के रख सकते हैं।  

2 min read
Google source verification
 आपकी हडि्डयां जानिए क्यों हो रही कमजोर? इन टिप्स से मजबूत करें बोन डेंसिटी

Bone weakness causes, prevention and symptoms

हड्डियों की मजबूती की आवश्य्कता क्यों महत्वपूर्ण होती है:
बढ़ती उम्र के साथ-साथ हड्डियों के कमजोर होने का खतरा दो गुना ज्यादा बढ़ जाता है। हड्डियों से जुड़ी समस्याएं आमतौर पर 30 वर्ष के बाद होना शुरू होती है। बढ़ती उम्र के साथ ही गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस जैसे कई गंभीर रोग होने का खतरा भी दो गुना ज्यादा बढ़ जाता है। हड्डियों से जुड़ी होने पर व्यक्ति के चाल-फेर में परेशानी आ सकती है वहीं उसे कई गंभीर समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन अतिआवश्यक होता है, वहीं रोजाना व्यायाम करना, मॉर्निंग वाक करना और लाइफस्टाइल में सुधार करने की जरूरत होती है।

कई ऐसे कारण होते हैं जो हड्डियों के सेहत को प्रभावित करते हैं:

1.रोजाना की शारीरिक गतिविधि: जो व्यक्ति अपने लाइफस्टाइल के ऊपर अधिक ध्यान नहीं देते हैं जैसे कि समय पर खाना-पीना नहीं, रोजाना व्यायाम न करना आदि कारण होते हैं उनके हड्डियों कमजोर होने की समस्या दो गुना ज्यादा होती हैं। इसलिए आपको शारीरिक रूप से एक्टिव रहने की बेहद आवश्य्कता होती है। ताकि शरीर से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाएँ।

2.डाइट में कैल्शियम की मात्रा: कैल्शियम की मात्रा का शरीर में भरपूर होना बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है। यदि कैल्शियम युक्त चीजों की कमी हो जाती है तो बॉन फ्रैक्टर का खतरा बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए डाइट में दूध, दही,घी और आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।

शराब का सिगरेट का सेवन ज्यादा मात्रा में करें: शराब,सिगरेट या तम्बाकू का सेवन यदि ज्यादा मात्रा में करते हैं तो इसके रोजाना सेवन से शरीर के साथ-साथ हड्डियों को भी कई प्रकार के नुकसान पहुंचते हैं। इसलिए अलकोहल युक्त चीज़ों का ज्यादा मात्रा में सेवन को अवॉयड करना चाहिए।

फ़ास्ट फ़ूड का अधिक मात्रा में सेवन: खान-पान और वजन का विशेष रूप से असर भी हड्डियों के सेहत के ऊपर पड़ता है। यदि आप जरूरत से ज्यादा फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करते हैं जैसे कि बर्गर, पिज़्ज़ा, सॉफ्टडिंक्स का सेवन करते हैं तो आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसलिए सिमित मात्रा में ही फ़ास्ट फ़ूड या अन्य चीजों का सेवन करें।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं:

कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन भरपूर मात्रा में करें: अपने रोजाना के डाइट में कैल्शियम युक्त चीजों को शामिल कर सकते हैं। कैल्शियम युक्त चीजों में आप ब्रोकली, बादाम, सोयाबीन, केल को शामिल कर सकते हैं।

विटामिन डी युक्त चीजों का सेवन करें: कैल्शियम को अवशोषित करने के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है। 19 से 50 वर्ष की आयु के वयस्कों के लिएविटामिन डी युक्त चीजों का सेवन अतिआवश्यक होता है। इसलिए आप विटामिन डी चीजों का सेवन भरपूर मात्रा में करें।

यह भी पढ़ें: डाइट में शामिल करें इन 5 पॉकेट फ्रेंडली पौष्टिक चीजों का सेवन जो होती हैं प्रोटीन और विटामिन से भरपूर

शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल में शामिल करें: शारीरिक गतिविधि को रोजाना के डेली रूटीन में शामिल करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती होती है। आप रोजाना सीढियाँ चढ़ना, उतरना, डेली वॉक में जाना के जैसे कई सारी चीजें कर सकते हैं। ये सारी चीजें आपके हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।