12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केला खाने से कंट्रोल होगा बीपी, दूर होगी एसिडिटी की समस्या

केला खाने से कंट्रोल होगा बीपी, दूर होगी एसिडिटी की समस्या

2 min read
Google source verification
केला खाने से कंट्रोल होगा बीपी, दूर होगी एसिडिटी की समस्या

केला खाने से कंट्रोल होगा बीपी, दूर होगी एसिडिटी की समस्या

केला आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन इसका सेवन उचित समय पर करना होगा। आज हम आपको कच्चे और पक्के दोनों केले के सेवन का तरीका बताएंगे। ताकि आपको इससे पोषक तत्व भी मिले और आप का डाइजेशन भी सही रहे।

जानकारी के अनुसार केला प्रीबायोटिक होता है। जो आपके शरीर में स्टार्च की मात्रा की पूर्ति करता है। यह आपके पेट को भी काफी समय तक भरा रखता है। यह नॉर्मल मीठा होता है, जो वजन कम करने में भी मददगार रहता है।

छींट वाले केले मीठे भी होते हैं और इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहते है। केला खाना पचाने में मददगार होता है और आपका पाचन तंत्र भी मजबूत रखता है।

अगर आपको एसिडिटी की समस्या है। तो आपको केला खाना चाहिए। यह प्राकृतिक एंटासिड माना जाता है। अगर आप खाने के बीच में या शाम के नाश्ते में केले का उपयोग करेंगे तो एसिडिटी, सीने में जलन आदि समस्या नहीं होगी।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को केले का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है, केले में खनिज भी भरपूर मात्रा में होते हैं। जो सोडियम की मात्रा को कम करते हैं। इससे ब्लड वेसल्स पर पड़ने वाला प्रेशर भी कम होता है। इसलिए यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।

शरीर में जब यूरिक एसिड बढ़ जाता है। तो जोड़ों में दर्द, उठने बैठने और चलने में परेशानी की समस्या होती है। इसलिए केले का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद होगा। क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है जो यूरिक एसिड को पेशाब के माध्यम से बाहर करेगा।

कच्चा केला में स्टार्स की मात्रा अधिक होती है और शुगर बहुत कम रहती है। इसलिए शुगर वाले व्यक्ति भी केले का सेवन कर सकते हैं। लेकिन कच्चे केले का सेवन करें, जो डायबिटीज व हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद रहेगा।