
What to Eat After a C-Section? The Benefits of Yogurt and Ghee
C-Section Diet : बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के जीवन का सबसे सुखद और महत्वपूर्ण पल होता है। लेकिन इस सुखद पल के साथ ही कई चुनौतियां भी आती हैं। अक्सर महिलाएं चाहती हैं कि वह बच्चे को सामान्य तरीके से जन्म दें ताकि उनकी रिकवरी जल्दी हो सके और वे सही पोषण आहार ले सकें। लेकिन कभी-कभी सी-सेक्शन (C-Section Diet) एक आवश्यक विकल्प बन जाता है। ऐसे में महिलाओं को यह जानना ज़रूरी है कि इस सर्जरी के बाद उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
सी-सेक्शन (C-Section) के बाद महिलाओं के लिए आहार का चुनाव उनके शारीरिक क्षमता और एक्टिविटी के आधार पर होना चाहिए। न्यूट्रीशनिस्ट और लाइफस्टाइल एजुकेटर डॉ. निधि चौधरी के अनुसार, डिलीवरी के पहले हफ्ते में महिलाओं को लिक्विड डाइट पर ध्यान देना चाहिए। इस समय पतली खिचड़ी, दलिया, दाल, और दूध के साथ पंजीरी जैसी चीज़ें उनके लिए उपयुक्त होती हैं। थोड़ी मात्रा में गोंद के लड्डू भी ले सकती हैं।
चाहे डिलीवरी सामान्य हो या सी-सेक्शन (C-Section Diet), महिलाएं दोनों ही स्थितियों में कमजोरी महसूस करती हैं। लेकिन सी-सेक्शन के बाद उन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। सर्जरी के कारण उनकी पेट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे पीठ में दर्द की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में एक पूर्ण पोषण आहार महिलाओं की तेजी से रिकवरी में मदद कर सकता है।
डॉ. निधि चौधरी के अनुसार, सी-सेक्शन (C-Section Diet) के बाद उचित पोषण आहार न केवल महिला को बल्कि उनके बच्चे को भी लाभ पहुंचाता है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए फाइबर और प्रोटीन आधारित डाइट अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यह न केवल कब्ज से राहत देती है, बल्कि वजन बढ़ने की संभावना को भी कम करती है।
डिलीवरी के बाद पहले 40 दिन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान महिलाओं को मसालेदार भोजन से बचना चाहिए क्योंकि इससे ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। साथ ही, कोल्ड ड्रिंक और अत्यधिक चाय-कॉफी से भी दूरी बनानी चाहिए। कोल्ड ड्रिंक में अधिक चीनी और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो डिहाइड्रेशन और गैस की समस्या को बढ़ा सकते हैं।
सी-सेक्शन (C-Section Diet) के बाद सही पोषण आहार न केवल महिलाओं की रिकवरी में मदद करता है, बल्कि उनके बच्चे के लिए भी आवश्यक पोषण सुनिश्चित करता है। इसलिए, इस महत्वपूर्ण समय में भोजन को लेकर विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। उचित आहार महिलाओं को ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे वे अपने बच्चे की देखभाल में बेहतर तरीके से सक्षम हो पाती हैं।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
20 Aug 2024, 11:11 AM IST
Published on:
20 Aug 2024, 11:11 AM IST
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
लाइफस्टाइल




