CAR-T सेल थेरेपी अभी तक केवल कुछ ही देशों में उपलब्ध थी, जिनमें अमेरिका, यूरोप, जापान, ऑस्ट्रेलिया, चीन, और दक्षिण कोरिया जैसे विकसित देश शामिल हैं। इस थेरेपी के भारतीय संस्करण की सफलता न केवल देश में उन्नत कैंसर उपचार के द्वार खोलेगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी कैंसर चिकित्सा को अधिक सुलभ और किफायती बनाएगी।