
care of yourself from cough and fever in increasing cold
नई दिल्ली : वर्तमान में परिस्थितियां थोड़ी बदल गई हैं स्मॉग के साथ-साथ ठंड बढ़ने लगी है । बहुत से शहरों में प्रदूषण की समस्या पैदा हो गई है । इससे लोगों को सर्दी खांसी जुकाम बुखार ज्यादा होने लगा है। प्रदूषण के कारण एलर्जी भी हो जाती है जिसके चलते सर्दी-खांसी और बढ़ जाती है।एक्सपर्ट बताते हैं कि ऐसे में हमें बेहद सावधान रहने की जरूरत है। इसमें खासकर बच्चों को ठंड और बाहर के प्रदूषण से बचाकर रखने की विशेष जरूरत है। इस स्थिति में हमें कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहना होगा इससे हमें एक फायदा यह भी होगा कि जैसे हम को कोविड से बचने के लिए मास्क लगाते हैं तो ठंड के मौसम में यह हमें सर्दी खांसी जुकाम से तो बचाएगा ही साथ ही साथ हमें प्रदूषण से होने वाली समस्या से भी बचा कर रखेगा ।
इस से बचाव के कुछ आसान उपाय
ठंड में बड़े शहरों में प्रदूषण बढ़ गया है. ऐसे में सांस की बीमारियां से बढ़ जाती है । वैसे लोग जो पहले ही सांस से जुड़ी बीमारियों से परेशान है उन्हें अगर इस मौसम में बुखार होता है तो उनकी सांस तेजी से चलने लगती है । ऐसे में उनके सगे-संबंधियों को लगता है कहीं ये कोरोना के लक्षण तो नहीं है । बुखार या सर्दी खांसी होना वैसे तो दूसरे इन्फेक्शन में भी हो सकता है लेकिन कोविड-19 के भी यही लक्षण हैं। ऐसी स्थिति में यही सलाह है कि ऐसे लक्षण सामने आने पर कोविड-19 टेस्ट जरूर करवाएं । अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें विमर्श के बाद आरटीपीसीआर टेस्ट जरूर कराएं ।
ट्रेन से सफर के दौरान रखें ध्यान
जब भी हम ट्रैवल की बात करते हैं खासतौर से ट्रेन ट्रैवल की तो जो यात्राएं 12 से 15 घंटे की होती है तो क्या उसमें पूरे समय मास्क पहनना जरूरी है। इस सवाल के जवाब में डॉक्टर कहते हैं की रेल यात्रा के दौरान हमें यह ध्यान रखना होगा कि घर से निकलने के दौरान ट्रेन में बैठने तक मास्क लगाकर रखना है । इसके बाद एक बार ट्रेन यात्रा शुरू हो जाती है तो यह ध्यान देना होगा कि ट्रेन की आवाजाही अधिक है तो इस स्थिति में मास्क पहनना न भूलें। आपकी सीट रिजर्व है और ट्रेन यात्रा शुरू हो चुकी है, ऐसे में आवाजाही कम हो जाती है । इसके बाद आसपास की स्थिति को देखते हुए आप मास्क हटा भी सकते हैं । ध्यान रखना होगा कि आप ज्यादा लोगों के कॉन्टैक्ट में ना आएं यदि आप जनरल डिब्बे में यात्रा करते हैं तो उसमें मास्क जरूर लगा कर रखें क्योंकि वहां भीड़ ज्यादा होती है।
Published on:
21 Nov 2021 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
