16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Stomach Infections in Monsoon : मानसून के दौरान पेट में इन्फेक्शन के मामले बढे, जानिए कारण और बचाव के उपाय

Stomach Infections in Monsoon : मानसून का मौसम आते ही बीमारियों की चपेट में आने की आशंका बढ़ जाती है। खासकर पेट के इन्फेक्शन के मामलों में तेजी देखी जा रही है।

2 min read
Google source verification
Stomach Infections in Monsoon

Stomach Infections in Monsoon

Stomach Infections in Monsoon : मानसून का मौसम आते ही बीमारियों की चपेट में आने की आशंका बढ़ जाती है। खासकर पेट के इन्फेक्शन के मामलों में तेजी देखी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय दूषित भोजन और पानी से गैस्ट्रोएंटेराइटिस (पेट फ्लू) जैसी समस्याएँ आम हो जाती हैं।

पेट इन्फेक्शन के लक्षण Symptoms of Stomach Infections in Monsoon

पेट के इन्फेक्शन की पहचान कई लक्षणों से की जा सकती है। इनमें उल्टी, बुखार, दस्त, पेट में दर्द या ऐंठन और जी मिचलाना शामिल हैं। ये लक्षण किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन बच्चों में इसे गंभीरता से लेना बेहद आवश्यक है।

मानसून में बढ़ते खतरे Increasing danger in monsoon

डॉक्टरों के अनुसार, मानसून के मौसम में पेट इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में दूषित पानी और खाने से संक्रमण फैलता है। दिल्ली के ईएसआईसी (इंदिरा गांधी) अस्पताल झिलमिल के सीनियर रेजिडेंट डॉ. युगम प्रसाद शांडिल्य ने बताया कि इस मौसम में अस्पतालों में पेट इन्फेक्शन के मामले बढ़ रहे हैं।

विशेषज्ञों की सलाह Expert Advice

डॉ. युगम ने मानसून के मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस दौरान साफ पानी पीना चाहिए और बाहर के भोजन से परहेज करना चाहिए। विशेषकर सड़क किनारे बिकने वाले फूड से बचना चाहिए क्योंकि इनसे बीमारियों का खतरा अधिक होता है।

पेट में इन्फेक्शन घरेलू उपाय और इलाज Stomach infection home remedies and treatment

पेट इन्फेक्शन को घरेलू उपायों और दवाइयों से ठीक किया जा सकता है। आमतौर पर यह बीमारी एक सप्ताह में ठीक हो जाती है। यदि किसी को उल्टी, बुखार, दस्त या पेट में दर्द जैसी समस्याएँ महसूस हों, तो ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) पीने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही, पर्याप्त मात्रा में साफ पानी पीना जरूरी है।

कब संपर्क करें डॉक्टर से When to contact a doctor

यदि पेट की समस्या गंभीर हो जाती है और घरेलू उपायों से राहत नहीं मिलती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। समय पर इलाज से मरीज की स्थिति में सुधार हो सकता है और गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

मानसून के मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है। सावधानी बरतकर और सही तरीके से इलाज कराकर आप पेट के इन्फेक्शन जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।