12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चॉकलेट से दूर होती है तनाव और ब्लड प्रेशर की समस्या, त्वचा भी दिखती है जवां

चॉकलेट से दूर होती है तनाव और ब्लड प्रेशर की समस्या, त्वचा भी दिखती है जवां

2 min read
Google source verification
चॉकलेट से दूर होती है तनाव और ब्लड प्रेशर की समस्या, त्वचा भी दिखती है जवां

चॉकलेट से दूर होती है तनाव और ब्लड प्रेशर की समस्या, त्वचा भी दिखती है जवां

चॉकलेट वैसे तो बच्चों की पहली पसंद है। लेकिन इसके फायदे हर उम्र के लोगों को है। चॉकलेट से जहां एक और तनाव दूर होता है। वहीं ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या से भी निजात दिलाती है। वैसे तो बाजार में कई प्रकार के चॉकलेट उपलब्ध रहते हैं। लेकिन अच्छे ब्रांड की चॉकलेट निश्चित ही लाभदायक रहती है।

वेलेंटाइन वीक का तीसरा दिन 9 फरवरी चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। चॉकलेट से व्यक्ति का दिमाग भी स्वस्थ रहता है और हृदय रोग में भी चॉकलेट लाभदायक बताई जाती है। जानकारों की माने तो चॉकलेट के कुछ ऐसे फायदे हैं। जिसे आप भी सुनकर हैरान रह जाएंगे।

दिमाग रहता है स्वस्थ-

एक शोध और जानकारी के अनुसार हर दिन दो कप हॉट चॉकलेट ड्रिंक पीने से व्यक्ति का दिमाग स्वस्थ रहता है और याददाश्त बढ़ती है। चॉकलेट से दिमाग में भी रक्त संचार बेहतर रहता है।

कोलेस्ट्रोल को करता है कम-

चॉकलेट बॉडी में मौजूद एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी बुरे कोलेस्ट्रोल को कम करने में काफी कारगर रहता है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रोल को कम कर मोटापा ओर इसकी वजह से होने वाली बीमारियों को भी कंट्रोल करता है।

डिप्रेशन को दूर करती चॉकलेट-

व्यक्ति को किसी भी प्रकार का तनाव है। तो वह चॉकलेट से दूर हो सकता है। जब भी व्यक्ति तनाव या डिप्रेशन में रहे तो चॉकलेट खाएं। इससे व्यक्ति अपने आप को काफी रिलैक्स महसूस करता है।

त्वचा को रखे जवां-

चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट से युक्त होती है। जिससे त्वचा पर दिखने वाली बड़ती उम्र के लक्षण और झुर्रियां भी कम होती है। इससे त्वचा जवां नजर आती है। बाजार में आजकल चॉकलेट बाथ, फेशियल पैक और वैक्स का भी उपयोग होने लगा है।

हृदय रोग में मददगार-

शोध के अनुसार चॉकलेट या चॉकलेट ड्रिंक का सेवन हृदय रोग के लिए काफी फायदेमंद है। यह ह्रदय से संबंधित रोगों की संभावना को काफी कम कर देती है। हृदय को स्वस्थ रखने में काफी फायदेमंद रहती है। व्यक्ति को डार्क चॉकलेट खानी चाहिए जिससे कई फायदे होते हैं।

एथिरोस्क्लिरोसिस-

यह एक बीमारी का नाम है। जिसमें धमनियां अवरुद्ध हो जाती है। इस स्थिति में भी चॉकलेट लाभदायक होती है।

बता दें कि वैसे तो चॉकलेट शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन इसे भी उपयुक्त मात्रा में खाना चाहिए। अच्छी चॉकलेट और डार्क चॉकलेट का ही उपयोग करना चाहिए। क्योंकि हल्की किस्म की चॉकलेट सेहत के लिए नुकसानदायक भी रहती है।