30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cholesterol: शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल का कारण कहीं ये चीजें तो नहीं

Cholesterol: प्रोसेस्ड मीट के सेवन से भी आपको हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया जैसी समस्या हो सकती है। इन खाद्य पदार्थों में बेकन, सॉसेज, सेलेमी, हैम और हॉट डॉग आदि शामिल हैं। इसलिए जितना हो सके इन उच्च कोलेस्ट्रोल युक्त चीजों के सेवन से बचें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 1 Mar 2022, 10:50 PM IST

high cholesterol, high cholesterol diet, high cholesterol food items, high cholesterol level, bad cholesterol, bad cholesterol foods, high cholesterol foods not to eat, high cholesterol foods to avoid, processed meat, ये चीजें बढ़ाती हैं कोलेस्ट्रॉल

Cholesterol: शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल का कारण कहीं ये चीजें तो नहीं

कोलेस्ट्रॉल एक ऐसा घटक है जो आपके शरीर की हर कोशिका में पाया जाता है। यह एक मोम जैसा पदार्थ होता है। कोलेस्ट्रॉल के कारण ही कोशिका झिल्ली को ताकत मिलने के साथ ही उसमें लचीलापन आता है। जहां एक तरफ एचडीएल यानी गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर की जरूरत है, वहीं शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को 'हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया' कहा जाता है। धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमने से रक्त प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों जैसे हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक जा जोखिम भी बढ़ जाता है। ऐसे में अपनी जीवनशैली और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तो आइए जानते हैं वे कौन सी चीजें हैं जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा देती हैं तथा जिनसे परहेज करना बेहतर है...

1. तेल वाली चीजें
तली हुई चीजें जैसे डीप-फ्राइड मीट या चीज़ स्टिक में काफी कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। साथ ही डीप-फ्राइड इन चीजों में ट्रांस फैट और कैलोरी भी बहुत मौजूद होती है। ऐसे में इन चीजों के सेवन से बैड कोलेस्ट्रोल बढ़ने के अलावा शरीर में पानी की कमी, मोटापा, डाइबिटीज और हृदय रोग भी बढ़ सकते हैं।

2. प्रोसेस्ड मीट
प्रोसेस्ड मीट के सेवन से भी आपको हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया जैसी समस्या हो सकती है। इन खाद्य पदार्थों में बेकन, सॉसेज, सेलेमी, हैम और हॉट डॉग आदि शामिल हैं। इसलिए जितना हो सके इन उच्च कोलेस्ट्रोल युक्त चीजों के सेवन से बचें। आहार में अधिक मात्रा में इन पदार्थों को शामिल करने से हृदय रोगों के साथ ही कोलन कैंसर का जोखिम भी बढ़ सकता है।

3. फास्ट फूड
आजकल बच्चों से लेकर बड़े भी फास्ट फूड जैसे फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, समोसे, पकोड़े आदि काफी चाव से खाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इन खाद्य पदार्थों में हाई सॉल्ट और कोलेस्ट्रॉल मौजूद होने के कारण इनके सेवन से बैड कोलेस्ट्रोल तो बढ़ता ही है। साथ ही पेट की चर्बी बढ़ना, हाई ब्लड शुगर लेवल जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें: Abdominal Pain: पेट दर्द के कारण और पेट दर्द दूर करने के घरेलू उपाय

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल