28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिगरेट, गुटखा और तंबाकू भी हैं किडनी के दुश्मन

किडनी खराब होने को लेकर लोगों में कई भ्रम भी हैं। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए लोगों के मन में सवाल उठते हैं। जानिए वरिष्ठ किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय गुप्ता से ऐसे ही सवालों के जवाब।

2 min read
Google source verification
kidney

किडनी स्वस्थ रखने के जितना प्यास लगे उतना ही पीएं। ऐसा नहीं है कि ज्यादा पानी पीने से किडनी ज्यादा स्वस्थ रहती है। सामान्यत: 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए। व्यक्ति की दिनचर्या के अनुसार पानी की मात्रा बढ़ सकती है।
सवाल : यूरिन रोकने से किडनी पर क्या असर पड़ता है?
यूरिन रोकने से किडनी पर सीधा असर नहीं पड़ता है। पित्त की थैली की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। इससे संक्रमण हो सकता है जिससे किडनी भी संक्रमित हो सकती है।
सवाल : प्रोटीन ज्यादा लेने से क्या किडनी खराब होती है?
ऐसा नहीं है। यदि किडनी खराब हो चुकी है तो किडनी की स्थिति के अनुसार प्रोटीन निर्धारित किया जाता है। ऐसे में तय मात्रा से ज्यादा लेने से दिक्कत हो सकती है।
सवाल : दर्द निवारक दवाएं कैसे नुकसान पहुंचाती हैं?
दर्द निवारक दवाएं किडनी पर गलत प्रभाव डालती हैं। लगातार किसी रूप में दर्द निवारक व कैंसर की दवाएं किडनी के नेफ्रॉन्स पर गलत असर डालती हैं। एलर्जिक व्यक्ति की किडनी जल्द खराब हो सकती है।
सवाल : धूम्रपान व गुटखा कैसे नुकसान पहुंचाता है?
धूम्रपान, गुटखा, तम्बाकू से खून की नलियां सिकुड़कर ब्लॉक होने लगती हैं। इससे किडनी को विषैले तत्वों को बाहर निकालने में दिक्कत होती है, जिससे यूरिन में प्रोटीन जाने लगता है।
सवाल : क्या किडनी की बीमारियां आनुवांशिक होती हैं?
डायबिटीज पॉलिसिस्ट किडनी की बीमारी आनुवांशिक है। कुछ लोगों को आनुवांशिक पथरी की दिक्कत होती है। इससे होने वाली बीमारियां आनुवांशिक कही जाती हैं।
सवाल : क्या डायलिसिस पूरी जिंदगी कराना होता है?
ऐसा नहीं है। किडनी में सुधार होने पर डायलिसिस बंद हो सकता है। यदि किडनी पूरी तरह खराब हो चुकी है तो जब तक प्रत्यारोपण नहीं कराते तब तक डायलिसिस जरूरी होता है।
सवाल : किडनी डोनर को किन बातों का ध्यान रखना होता है?
डोनर की सेहत में कोई फर्क नहीं पड़ता है। ब्लडप्रेशर का ध्यान रखें। 130-80 से ज्यादा ब्लड प्रेशर नहीं होना चाहिए। साल में एक बार रीनल फंक्शन की जांच करानी चाहिए।
सवाल : प्रत्यारोपण के बाद मरीज पर क्या असर पड़ता है?
प्रत्यारोपण होने के तीन माह के अंदर मरीज सामान्य दिनचर्या में आ जाता है। सुबह टहलना, हल्का व्यायाम व स्पोट्र्स खेल सकता है। प्रत्यारोपण के बाद 20-25 साल तक व्यक्ति स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकता है। दो से 80 साल के बुजुर्ग का किडनी प्रत्यारोपण किया जा सकता है।