19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाने में इन 9 चीजों को जरूर शामिल करें, ये हैं शरीर के वैक्यूम क्लीनर

एंटीऑक्सीडेंट शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। जानिए ये किन-किन चीजों से आपको मिलता है...

2 min read
Google source verification

image

Sangeeta Chaturvedi

Feb 23, 2016


एंटीऑक्सीडेंट शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। जानिए ये किन-किन चीजों से आपको मिलता है...


एंटीऑक्सीडेंट एक ऐसा तत्व होता है जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और उनके नकारात्मक प्रभाव को कम करता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत बनाता है। यह विटामिन-सी,ए व ई, सेलेनियम और बीटा कैरोटीन जैसे तत्वों के रूप में शरीर में मौजूद रहता है। एंटीऑक्सीडेंट कैंसर, हृदय रोगों, ब्लड प्रेशर, अल्जाइमर और दृष्टिहीनता के खतरे को कम कर बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोकता है। यह विषाक्त पदार्थों को नष्ट कर कोशिकाओं को मृत होने से भी बचाता है। यह इनमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है।


और पढ़ें-
रोज 14 ग्राम बादाम खाने से होंगे ये फायदे

और पढ़ें-
ये ड्राई फ्रूट्स खाने से कॉलेस्ट्रॉल बढ़ेगा नहीं...घटेगा?


लहसुन :
यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो कैंसर और हृदय रोगों से लडऩे में मददगार है।

टमाटर
: इसमें मौजूद ग्लूटाथियोन एंटीऑक्सीडेंट रोग प्रतिरोधी तंत्र को मजबूत करता है।




लौंग
: वर्ष 2009 में हुए शोध के अनुसार लौंग को एंटीऑक्सीडेंट का सबसे बढि़या स्रोत माना गया क्योंकि यह अम्लता की अधिकता को कम करने का काम करती है। बड़ी इलायची से भी इसकी खुराक पा सकते हैं।





अखरोट :
इसे कैंसर से लडऩे के लिए सबसे प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट माना गया है।




राजमा :
बींस प्रजाति के खाद्य पदार्थों में राजमा प्रमुख दस एंटीऑक्सीडेंट्स में से एक है जो हृदय रोगों के खतरे को कम करता है। इसी तरह अनार, केला, रसबेरी और ब्लूबेरी आदि में भी पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्त्व होते हैं।

ये भी पढ़ें

image