scriptनीम की पत्तियों का सेवन करने से खत्म होगी ये बीमारियां…… | Consuming neem leaves will end these diseases | Patrika News
स्वास्थ्य

नीम की पत्तियों का सेवन करने से खत्म होगी ये बीमारियां……

नीम की पत्तियों का सेवन करने से खत्म होगी ये बीमारियां…..

मुंबईApr 18, 2021 / 03:00 pm

Subodh Tripathi

नीम की पत्तियों का सेवन करने से खत्म होगी ये बीमारियां......

नीम की पत्तियों का सेवन करने से खत्म होगी ये बीमारियां……

वैसे तो नीम की पत्तियां काफी कड़वी होती है। इन्हें खाना हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन अगर आप इनकी पत्तियों का सेवन करेंगे, तो निश्चित ही कई बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा। आज हम आपको बताएंगे कि नीम की पत्तियों का किस तरह सेवन करें और इस से किन किन बीमारियों से आपको छुटकारा मिल सकता है।
आपको बता दें कि प्राचीन काल से ही लोग नीम का सेवन करते आ रहे हैं। नीम में कई औषधीय गुण होते हैं। जिसके कारण लोगों को कई प्रकार की बीमारियां छू नहीं पाती है। लोग इस की डंडी से दातुन भी करते हैं। जिससे उनके दांत भी मजबूत रहते हैं। आइए हम आपको नीम से होने वाले फायदों के बारे में बताएं।
नीम का पेड़ आसानी से गांव और शहरों सभी जगह मिल जाता है। आप इसकी पत्तियों का सेवन आसानी से कर सकते हैं। नीम एकमात्र ऐसा पेड़ है जिसकी पत्तियां इसका तना और इसका बीज सभी किसी ना किसी काम आते हैं।
नीम की पत्तियां आपके शरीर के लिए बहुत बहुत महत्वपूर्ण काम करती है। यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालती है। नीम में फंगस, वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती है। इसलिए इस की पत्ती का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। लोग मच्छर भगाने के लिए भी नीम की पत्तियों का धुआ करते हैं। इसी के साथ कई लोग विभिन्न प्रकार के चर्म रोगों से बचने के लिए भी नीम की पत्तियों के पानी से नहाते हैं।
नीम के पत्तों का उपयोग कुष्ठ रोग के लिए भी किया जाता है। इससे नेत्र विकार, नकसीर, आंतों के कीड़े, पेट की खराबी, भूख ना लगना, त्वचा के विकार, बुखार, मधुमेह, मसूड़ों की बीमारी आदि रोगों में भी आराम मिलता है।
नीम की छाल का उपयोग मलेरिया, पेट और आंतों के अल्सर, त्वचा रोग, दर्द, बुखार आदि को ठीक करने के लिए किया जाता है।

नीम में शुगर को कम करने का गुण होता है। यह आपका पाचन तंत्र भी मजबूत करती है और शरीर में बैक्टीरिया को मार कर आपको स्वस्थ रखती है।
जिन लोगों के दांतों पर मेल जमा है। उन लोगों को नीम के दातुन करना चाहिए। नीम के पत्तों का अर्क मसूड़ों पर रोजाना लगाने से दातों पर मेल नहीं जमता है और यह मुंह में बैक्टीरिया को मारने का काम करते हैं। आप नीम के पत्तों का सेवन सुबह के समय कर सकते हैं।इसके लिए नीम के छोटे-छोटे नए पत्तों को तोड़कर उन्हें पानी से धोकर चबा चबा कर खाएं। अगर आप नीम के पत्तों का सेवन नहीं कर सकते या कड़वे लगते हैं, तो आप उसकी चटनी भी बना सकते हैं। हम आपको नीम के पत्तों की चटनी बनाने की विधि भी बताएंगे।
इनके पत्तों की चटनी बनाने के लिए आपको करीब 20 25 नीम के पत्ते लेने होंगे। इसमें 4 छोटी चम्मच गुड़ और 6 कोकम, एक बड़ा चम्मच जीरा और स्वादानुसार नमक लेना होगा। इसके बाद नीम के पत्तों को अच्छी तरह धो लें और सभी चीजों को आपस में मिलाकर मिक्सर में पीस सकते हैं। इसके बाद रोजाना खाली पेट आधा चम्मच खाएं, कुछ दिनों में इसका असर दिखने लगेगा।
आप रोजाना बासी मुंह नीम की 4 से 5 पत्तियां खाने से भी कहीं फायदे होते हैं। इससे खून साफ होता है, पेट में किसी तरह की बीमारी नहीं होती है। कील मुंहासे नहीं होते हैं और आपकी त्वचा भी चमकदार रहती है।

Home / Health / नीम की पत्तियों का सेवन करने से खत्म होगी ये बीमारियां……

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो