12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किनुआ के सेवन से मिलता है पर्याप्त मात्रा में आयरन और फाइबर, रोजाना करें सेवन

किनुआ के सेवन से मिलता है पर्याप्त मात्रा में आयरन और फाइबर, रोजाना करें सेवन

2 min read
Google source verification
किनुआ के सेवन से मिलता है पर्याप्त मात्रा में आयरन और फाइबर, रोजाना करें सेवन

किनुआ के सेवन से मिलता है पर्याप्त मात्रा में आयरन और फाइबर, रोजाना करें सेवन

किनोआ का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। वैसे तो यह एक दक्षिण अमेरिका के एंडीज पर्वत पर होने वाली फसल है। लेकिन अब इसका इंडिया में भी उत्पादन होने लगा है। इसके सेवन से आपके शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। आप इसे घर में तैयार कर सकते हैं। जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है।

आपको बता दें कि किनोआ का सेवन करना आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आप रोजाना सुबह नाश्ते में भी इसका सेवन करते हैं। तो यह बहुत एनर्जी देगा और आपको चुस्त-दुरुस्त रखेगा। किनोआ को चीनो पोडियम किनुआ के नाम से भी पहचाना जाता है। यह एक फूलदार पौधा है, सफेद रंग का किनुआ बाजार में भी आसानी से उपलब्ध होता है।

आपको बता दें कि किनुआ में आपको पर्याप्त मात्रा में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसी के साथ यह ग्लूटन फ्री होता है।

किनुआ में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। इसलिए यह हमारे शरीर के रक्त कोशिकाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे हिमोग्लोबिन की कमी भी पूरी होती है। यह हमारी मांसपेशियों और मस्तिष्क को ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है। अगर एनीमिया की समस्या है। तो भी यह आपके लिए बहुत जरूरी है।

किनुआ में फाइबर होता है। इसलिए यह पाचन तंत्र के लिए भी लाभदायक होता है। इसमें अन्य अनाज की तुलना में अधिक फाइबर होने के कारण यह पेट संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है।

आप अगर वजन कम करना चाहते हैं। तो किनुआ को डाइट में शामिल करें। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है। जो आपके पेट को भरे रखता है। इससे आप ओवर ईटिंग से बच जाते हैं।

वैसे तो किनुआ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको किसी प्रकार की कोई एलर्जी है, या समस्या है। तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।