scriptअंकुरित अनाज से मिलते हैं प्रोटीन और विटामिन, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद | Convert sprouted grains meet protein and vitamins, very beneficial for health | Patrika News

अंकुरित अनाज से मिलते हैं प्रोटीन और विटामिन, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद

locationमुंबईPublished: Mar 08, 2021 03:45:02 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

अंकुरित अनाज से मिलते हैं प्रोटीन और विटामिन, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद

अंकुरित अनाज से मिलते हैं प्रोटीन और विटामिन, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद

अंकुरित अनाज से मिलते हैं प्रोटीन और विटामिन, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद

वैसे तो मौसम के हिसाब से हर व्यक्ति सभी अनाज का उपयोग अपने घरों में करते हैं। लेकिन अंकुरित अनाज का उपयोग बहुत ही कम लोग करते हैं। जबकि अंकुरित अनाज से व्यक्ति को कई सारे प्रोटीन और विटामिन मिलते हैं। जो शरीर के लिए बहुत आवश्यक है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं।
जानकारी के अनुसार अंकुरित अनाज व्यक्ति को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे शरीर को कई प्रकार के प्रोटीन और विटामिन मिलेंगे। इससे व्यक्ति स्वस्थ रहने के साथ ही फिट भी रहेगा और कई प्रकार की बीमारियां भी नहीं होगी। हम आपको अंकुरित अनाज के ऐसे ही कुछ फायदे बताने जा रहे हैं। जिससे आपको निश्चित लाभ होगा।
– अगर आपका पाचन तंत्र गड़बड़ है, तो इसे मजबूत करने के लिए अंकुरित अनाज का उपयोग करें। इसमें फाइबर काफी मात्रा में होता है। जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है।

– नाश्ते में भी अंकुरित अनाज को शामिल करना चाहिए। इससे आपका नाश्ता भी हो जाएगा और शरीर को भी प्रोटीन विटामिन मिलेंगे। इसलिए आप मूंग और चने को अंकुरित कर सकते हैं। इसमें मूंगफली भी शामिल की जा सकती है। इसे रात के समय भिगो कर एक एक कपड़े की पोटली में लपेट दें। सुबह अनाज अंकुरित मिलेगा। जिसे आप खा सकते हैं।
– अंकुरित अनाज में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, बी, सी और डी होते हैं। जिससे व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद लवण शरीर की सभी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं और इसमें आयरन, कैल्शियम, जिंक और फास्फोरस भी पाए जाते हैं। अंकुरित अनाज में कई प्रकार के प्रोटीन होते हैं। जिसकी वजह से शरीर को एनर्जी मिलती है। और मांसपेशियां भी स्ट्रांग होती है। अंकुरित अनाज में कैलोरी कम होने के कारण व्यक्ति का वजन नहीं बढ़ता है। इसलिए अंकुरित अनाज को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो