14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूखे धनिए के ये फायदे चौंका देंगे!

सूखा धनिया सिर्फ मसाला नहीं बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

2 min read
Google source verification

image

Sangeeta Chaturvedi

Jul 11, 2015


सूखा धनिया सिर्फ मसाला नहीं बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। जानते हैं इसके फायदों के बारे में।


पीलिया:
सूखा धनिया, मिश्री, आंवला, गोखरू व पुनर्नवा जड़ को बराबर मात्रा में पीस लें। 1-2 चम्मच चूर्ण सुबह-शाम पानी के साथ लेने से लिवर की सूजन, पीलिया व पेशाब कम आने जैसी दिक्कतों में आराम मिलता है।




पेट में जलन:
पिसा धनिया, जीरा, बेलगिरी व नागरमोथा को समान मात्रा में मिलाकर पीस लें। खाने के बाद इसे 1 चम्मच पानी से लें।




मुंह के छाले:
1 चम्मच पिसा धनिया, 250 मिलिलीटर पानी में मसलकर छान लें। इससे दिन में 2-3 बार कुल्ला करें।




ये भी हैं उपाय

उल्टी : 1 चम्मच धनिया, 2 चम्मच मिश्री व एक इलाइची को पीसकर खाने से लाभ होगा।

पेट में कीड़े : एक से डेढ़ चम्मच धनिया पाउडर सुबह-शाम पानी के साथ 15 दिनों तक लें। बच्चों को 1/4 चम्मच दें।

परहेज: गठिया, कफ व लो ब्लड प्रेशर में परहेज करें क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।




- वैद्य पदम जैन, आयुर्वेद विशेषज्ञ