सीएसआइआर के महानिदेशक डा. शेखर सी. मांडे और आयुष विभाग के सचिव डा. राजेश कोटेचा के हस्ताक्षरों से हुए समझौते में दो शोध कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। पहला है- ‘ट्रडिशनल नॉलेज इंस्पायर्ड ड्रग डिस्कवरी’ यानी परंपरागत चिकित्सा ज्ञान से नई दवाओं की खोज। दूसरा है- ‘फूड ऐज मेडिसिन’, यानी कुछ ऐसे परंपरागत फार्मूलों को खाद्य पदार्थ के रूप में पेश किया जाए जिनसे बीमारियों से बचाव हो सके।