
इस हरी पत्ती में छुपा है डायबिटीज से लेकर कोलेस्ट्रॉल और वजन कम करने का गुण
ये चमत्कारिक आयुर्वेदिक पत्ती है करी पत्ता या मीठी नीम। मोटापा तमाम बीमारियों का जड़ होता है। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के साथ ही कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों का कारण भी मोटापा होता है। लेकिन करी पत्ते में पाए जाने वाले आयुर्वेदिक तत्व न केवल वेट लॉस में सहायक होते हैं, बल्कि ये खून में कोलेस्ट्रॉल Cholesterol) और ग्लूकोज का लेवल को कम करने में चमत्कारिक साबित होते हैं।
मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी बढ़ने से दिल के रोगों, हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम बढ़ जाते हैं। वहीं, ब्लड ग्लूकोज बढ़ने से डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।
ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपको आयुर्वेदिक और घरेलू दवाओं का प्रयोग भी करना चाहिए। हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल के साथ अगर करी पत्ते का सेवन किया जाए तो यह कई बीमारियों में अचूक दवा की तरह काम करती है।
करी पत्ते के अद्भुत फायदे
कोलेस्ट्रॉल को करता है कम -करी पत्ते के अर्क में कोलेस्ट्रॉल कम करने के गुण हैं। इसे पीते ही कोलेस्ट्रॉल लेवल 277.6 +/- 16.6 एमजी कम हो सकता है।
ब्लड शुगर होगा कम- करी पत्ता के अर्क को लेकर चूहे पर एक्सपेरिमेंट हुआ था। रोज 10 दिन तक 80 मिलीग्राम करी पत्ते के अर्क लेने वाले चूहों के ब्लड में शुगर की मात्रा तेजी से कम हुई थी।
वेट लॉस में कारगर- जिन चूहों ने दस दिन तक लागातार करी पत्ते का अर्क लिया था उनके वेट में भी काफी कमी पाई गई थी।
बाल से लेकर हड्डी और खून तक के लिए फायदेमंद- करी पत्ता कॉपर,मिनरल्स, कैल्शियम, फास्फोरस, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए हड्डी मजबूती से लेकर खून साफ होने, हिमोग्लोबिन बढ़ाने, बालों को मजबूती देने और शरीर के सभी पोषक तत्वों को पूरा करने में ये पत्ती बहुत काम की है।
करी पत्ते के अन्य फायदे- करी पत्ते के से आपको दस्त, कब्ज , मॉर्निंग सिकनेस और तनाव को कम करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, यह बैक्टीरिया को खत्म करता है और आंखों की रोशनी बढ़ाता है. इसमें घाव, जलन और त्वचा के फटने को ठीक करने के भी गुण होते हैं।
करी पत्ते का जूस ऐसे बनाएं
ताजी हरी पत्तियों को मिक्सी में डालें और उसमें आप नींबू निचोड़ लें। इसका पेस्ट बना कर इसे पीएं। चाहें तो इसमें आप चुकंदर भी मिला सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
Published on:
03 Mar 2022 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
