12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी के मौसम में पीनी है स्वादिष्ट छाछ, तो इस तरीके से करें तैयार…..

गर्मी के मौसम में पीनी है स्वादिष्ट छाछ, तो इस तरीके से करें तैयार.....

less than 1 minute read
Google source verification
,

गर्मी के मौसम में पीनी है स्वादिष्ट छाछ, तो इस तरीके से करें तैयार.....,गर्मी के मौसम में पीनी है स्वादिष्ट छाछ, तो इस तरीके से करें तैयार.....

गर्मी के मौसम में शरीर को तरोताजा और हाइड्रेट रखने के लिए अधिकतर लोग छाछ का सेवन करते हैं। यह छाछ जितनी अच्छे तरीके से बनाई जाए उतनी ही स्वादिष्ट लगती है। आज हम आपको छाछ को स्वादिष्ट ओर जायकेदार बनाने का तरीका बताएंगे।

वैसे तो आजकल बाजार में भी कई प्रकार की छाछ मिलती है। लेकिन घर पर तैयार की गई छाछ की बात ही अलग होती है। यह ताजा तो रहती है साथ में घर के मसाले डालने पर वह और भी जोरदार लगती है।

आपको अगर एक गिलास छाछ बनानी है। तो करीब आधा गिलास दही लेना होगा और आधा गिलास पानी। अब जितने गिलास छाछ बनानी है उससे आधा दही लेना होगा ओर आधा पानी। अब दोनों को मिलाकर दही मथने वाली बिलोई से छाछ तैयार करें।

इस मिश्रण को मिक्सर से भी तैयार कर सकते हैं। इसमें स्वाद अनुसार काला नमक और सीका हुआ जीरा कूटकर डालें, जीरे का पाउडर भी डाल सकते हैं। अब छाछ को गिलास में ऊपर से डालें। ताकि छाछ में झाग आ जाएं। इसके ऊपर धनिये की पत्ती भी डालें। इस प्रकार तैयार हुई छाछ पीने से आपको टेस्ट भी बहुत अच्छा आएगा और यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक रहेगी। इसे गर्मी में बनाने के लिए आप ठंडे पानी का इस्तेमाल करेंगे तो छाछ का टेस्ट और भी दुगना हो जाएगा। जिन लोगों को शुगर नहीं है। वह शक्कर का उपयोग भी कर सकते हैं। वह भी टेस्ट बढ़ाने के साथ शरीर के लिए लाभदायक होगी।