28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेंटल हैल्थ: बच्चों को सिखाएं ब्रश करने का सही तरीका

ब्रश करने के लिए एक से दो मिनट काफी है। लेकिन सही तरह से ब्रश करना जरूरी है ताकि दांत अच्छे से साफ हो जाएं। दांत अच्छे से साफ होंगे तो समस्याएं कम आएंगी। साथ ही इसकी देखभाल के लिए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Sep 20, 2024

Dental Health

Dental Health

ब्रश करने के लिए एक से दो मिनट काफी है। लेकिन सही तरह से ब्रश करना जरूरी है ताकि दांत अच्छे से साफ हो जाएं। दांत अच्छे से साफ होंगे तो समस्याएं कम आएंगी। साथ ही इसकी देखभाल के लिए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं।

नियमित साफ करें
दिन में कम से कम दो बार, सुबह और रात को सोने से पहले दांतों को ब्रश से साफ करना चाहिए। इसके लिए फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का उपयोग करें।

नरम ब्रिसल्स वाले टूथब्रश
दांतों की सफाई के लिए नरम ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे दांतों व मसूड़ों को नुकसान नहीं पहुंचता है। साथ ही मसूड़ों की सूजन और रक्तस्राव की आशंका कम होती है।

प्रभावी होती है क्लीनिंग
नरम ब्रिसल भी प्रभावी रूप से दांतों की सतह को साफ कर सकते हैं, खासकर जब सही तकनीक का उपयोग किया जाए। साथ ही इससे दांतों के घिसने की प्रक्रिया कम हो जाती है, जिससे दांत लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं।

सफाई की सही तकनीक अपनाएं
दांत की सफाई के लिए ब्रश करते समय गोलाकार गति में ब्रश करें और दांतों के सभी हिस्सों को अच्छे से साफ करें। इससे दांतों के बीच में गंदगी नहीं रुकेगी। ज्यादा समय तक ब्रश न करें। ज्यादा समय तक ब्रश करने से दांतों के इनेमल घिस जाते हैं।

इसका इस्तेमाल करना आसान
नरम ब्रिसल्स वाले ब्रश का उपयोग करना सभी के लिए आसान होता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इसका इस्तेमाल करना अच्छा महसूस करवाता है। उन्हें सफाई में तकलीफ नहीं होती है। उसके अलावा नरम ब्रिसल्स वाले टूथब्रश से दांतों को नुकसान नहीं होता।

ब्रश चयन के लिए डेंटिस्ट से लें सलाह
दांतों की बनावट के अनुसार ही डॉक्टर सही ब्रश का चयन करने का परामर्श देते हैं। इसके लिए नरम ब्रिसल्स, मध्यम ब्रिसल्स और कठोर ब्रिसल्स, बच्चों का ब्रश, फ्लॉसिंग ब्रश, इंट्रा डेंटल ब्रश,. ऑर्थो डेंटल ब्रश इत्यादि के इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

  • डॉ. भरत सांख्ला, वरिष्ठ दंत चिकित्सक