12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेनेटरी पैड्स बनाने वाली कंपनी अब झुग्गी बस्तियों में रहने वाली महिलाओं के लिए बना रही फेस मास्क

मुंबई के स्लम क्षेत्रों में 1 लाख सेनेटरी पैड का वितरण किया।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Mohmad Imran

May 03, 2020

महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू किया स्टार्ट-अप

महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू किया स्टार्ट-अप

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुम्बई इंजीनियरिंग करने वाली सुहानी मोहन ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखकर 'सरल डिजायंस' स्टार्ट-अप की शुरुआती की। 2014 में अपनी नौकरी छोड़कर उन्होंने यह कंपनी शुरू की ताकि महिलाओं को सस्ते लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर के सैनेटरी पैड्स उपलब्ध करवाती है ताकि ग्रामीण क्षेत्र में भी महिलाएं संक्रमण और हाइजीन की कमी से गंभीर बीमारियों का शिकार न हो जाएं। वे एक गैर-लाभकारी संगठन के साथ मिलकर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और मुम्बई की झुगी-झोपडिय़ों में रहने वाली मजदूर महिलाओं को इन उच्च-गुणवत्ता वाले सैनेटरी पैड्स का निशुल्क वितरण करती हैं। उन्होंने एनजीओ के साथ मिलकर मुंबई के स्लम क्षेत्रों में 1 लाख सेनेटरी पैड का वितरण किया। उन्होंने अपनी कंपनी के माध्यम से का काम दिया है। साथ ही अपनी कंपनी में ही वे फेस मास्क भी बना रही हैं ताकि कच्ची बस्तियों में रहने वाले लोगों को कोरोना संक्रमण से बचा सकें।