
Diabetes patients add these seeds in your diet to control blood sugar
Seeds For Diabetes: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खराब डाइट की वजह से ज्यादातर लोग डायबिटीज बीमारी की समस्या से जूझ रहे हैं। ब्लड शुगर अनियंत्रित होने पर डायबिटीज का खतरा होता है। ऐसे में शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए रोगी को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान रखना जरूरी है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की वजह से शरीर में कई बीमारियां होने लगती हैं। ऐसे में अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहता है तो आप सिर्फ अपने खान-पान पर ध्यान दें। आज हम आपको कुछ ऐसे बीजों के बारे में बता रहे हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन बीजों के बारे में
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाले बीज
1. कद्दू के बीज
डायबिटीज के मरीजों के लिए कद्दू के बीज का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। कद्दू के बीजों में डाइटरी जिंक पाया जाता है, जो टाइप 2 डायबिटीज से बचाने में मदद करता है। साथ ही ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: डायबिटीज के मरीज जरूर करें इन फलों का सेवन, ब्लड शुगर रहता हैं कंट्रोल
2. तिल
डायबिटीज के मरीजों के लिए तिल का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। तिल में ओमेगा 6 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।
3. अलसी के बीज
डायबिटीज के मरीजों के लिए अलसी के बीज का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। अलसी के बीज में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड शुगर कम करने के साथ-साथ शुगर के पेशेंट को होने वाली थकान को भी दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण है ये 4 फल, हार्ट रहेगा हमेशा स्वस्थ
4. जमीन के बीज
डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन के बीज का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। जामुन के बीज में जोम्बोलिन और जम्बोसिन नाम का तत्व पाया जाता है जो ब्लड से रिलीज होने वाले ब्लड शुगर की रफ्तार को स्लो करता है। यह इंसुलिन के लेबल को भी बढ़ाता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
19 Jul 2022 10:42 am
Published on:
19 Jul 2022 10:41 am

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
