12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diet for Weight Loss: वजन कम करने के लिए खाएं ये 5 सब्जियां

Diet for Weight Loss: वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण कैलोरी का शरीर में बढ़ जाना होता है। अगर आप चाहते है कि आप स्वस्थ और फिट रहें तो आप को अपनी दिनचर्या में कैलोरी की मात्रा को कम करना पड़ेगा। चलिए तो आपको बताते है 5 ऐसी सब्जियां जिनमें लो कैलोरी पाई जाती है।  

2 min read
Google source verification
Diet for Weight Loss

Diet for Weight Loss

नई दिल्ली। Diet for Weight Loss: हम सब बढ़ते वजन से परेशान रहते है और वज़न कम करने के लिए हम कई प्रकार की एक्सरसाइज करते हैं। अगर आप अपने खाने पर ध्यान दें तो आप जल्दी वजन कम कर सकते हैं। दरअसल शरीर में कैलोरी की मात्रा ज़्यादा हो जाने से फैट जमा होने लगता है और इस ही वजह से आप का वजन बढ़ता है। इसलिए ज़रूरी है कि खाने में कम कैलोरी वाला खाना ही खाएं। वजन कम करने के लिए आप यह 5 सब्जियां इस्तेमाल कर सकते हैं।

पत्ता गोभी रखती है फिट

पत्ता गोभी की सब्जी स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छी होती है। इसमें टारटरिक एसिड होता है, जो आप को फिट रखने में मदद करता है। आपने देखा होगा कई सेलेब्रिटी पत्ता गोभी को सलाद के रुप में खाते हैं। यह हरी सब्जी आप के शरीर में शुगर और कार्ब को फैट में बदलने नही देती, जिसके कारण आप स्वस्थ रहते हो।

फली से कम होता है वेट

फली तो हम रोज घर में बनाकर खाते ही है, मगर क्या आप जानते है कि यह सब्जी आपका वजन कम करने में कितनी सहयोगी हो सकती है।यह फाइबर में हाई और लो कैलोरी फूड माना जाता है। इसे चाहे तो आप सब्जी के रुप में खा सकते है नही तो सूप बना कर भी इसे पिया जा सकता है।

पालक के गुण

हम जानते है कि पालक बहुत पौष्टिक फूड है, इसमें बड़ी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। पालक खास कर बैली फैट को में उपयोगी है। इसमें आपको विटामिन ए और विटामिन सी भी प्राप्त होता है। प्रोटीन कि भी इस में भरपूर मात्रा होती है। आप इसे रोज खाते है तो आपके सेहत में तुरंत असर देखने को मिलेगा।

मटर से करें वजन कम

मटर स्वाद में तो लज़ीज़ होती ही है लेकिन इसे खाने से वजन भी संतुलित रहता है। मटर में कोलेस्ट्रॉल नही होता इसलिए यह वेट कम करने में मददगार है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन और फाइबर भी मौजूद होता है।

मूली खाने से रहते है स्वास्थ

मूली खाने से आपके वजन में कमी आ सकती है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और इसे खाने के बाद पेट लम्बे वक्त तक भरा रहता है। इसमें काफी ज़्यादा मात्रा में फाइबर होता है जो आप को भूख नही लगने देता।