
Dietary Fats Benefits For Body In Hindi
फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण शरीर पर जमी अतिरिक्त वसा किसी को भी पसंद नहीं आती। आजकल लोग वजन ना बढ़ जाए इस चक्कर में वसायुक्त चीजों से भी दूर भागते हैं। लेकिन आपको बता दें कि कुछ फैट आपकी सेहत के लिए आवश्यक होते हैं। कुछ खाद्य पदार्थों में हेल्दी फैट्स होते हैं, जिन्हें हमें अपने आहार में शामिल करना चाहिए। खाद्य पदार्थों में चार प्रकार के फैट जैसे सैचुरेटेड फैट, अनसैचुरेटेड फैट्स, मोनोअनसैचुरेटेड, ट्रांस फैट और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट पाए जाते हैं। जिनमें से सैचुरेटेड और ट्रांस फैट आपकी सेहत के लिए सही नहीं माने जाते हैं।
जबकि अनसैचुरेटेड, मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट स्वस्थ वसा कहलाते हैं। इन इन सभी प्रकार के फैट्स को डाइटरी फैट्स कहा जाता है। यही डाइटरी फैट्स यानी आहार वसा आपके शरीर को चलाने के लिए कई कार्यों में आवश्यक होते हैं। तो आइए जानते हैं शरीर के लिए डाइटरी फैट के फायदे...
यह भी पढ़ें: एंजाइटी दूर करने में मदद कर सकते हैं ये पदार्थ
अनहेल्दी और हेल्दी दोनों प्रकार के फैट युक्त खाद्य पदार्थ मौजूद होते हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपनी डाइट में कौन से फैट्स शामिल करते हैं। जहां एक तरफ अस्वस्थ वसा आपको मोटापे के साथ कई शारीरिक समस्याएं दे सकती है, वहीं दूसरी तरफ डाइटरी फैट्स का इस्तेमाल आपका शरीर ऊर्जा के रूप में करता है। साथ ही हेल्दी डाइटरी फैट्स आपके द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों से विटामिन-ए, विटामिन-डी तथा विटामिन-के और ई जैसे विटामिनों के अवशोषण में सहायक होते हैं। ये सभी विटामिन आपको स्वस्थ रखने के साथ ही कई रोगों से भी बचाते हैं।
अनहेल्दी डाइटरी फैट्स आपको उच्च रक्तचाप और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या दे सकते हैं। जिससे हृदय संबंधी बीमारियों तथा डायबिटीज का जोखिम भी बढ़ जाता है। डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ, बेकरी फूड, बिस्किट, बटर, मीट, सॉस तथा क्रीम आदि में संतृप्त वसा मौजूद होती है। इन चीजों का अधिक सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होता है।
ऐसे में आपको स्वस्थ डाइटरी फैट्स युक्त चीजें जैसे सनफ्लावर ऑयल, ऑलिव ऑयल, सूखे मेवे, बीज, ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त मछली आदि को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे आपके शरीर को सही पोषण मिलने के साथ ही स्वस्थ रहने में भी मदद मिलती है।
Updated on:
31 Jan 2022 06:32 pm
Published on:
31 Jan 2022 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
