12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मच्छरों के प्रकोप से डेंगू का खतरा भी बढ़ा, जानिए इसके लक्षण बचाव और प्लेटलेट्स बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

Dengue Causes, Symptoms and Home Remedies: मच्छरों का प्रकोप जिस तरह से बढ़ चुका है उससे एक बार फिर डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। इसलिए जरूरी है कि इन बीमारियों से बचाव के साथ इनके लक्षण पर भी नजर रखी जाएं ताकि तुंरत ट्रीटमेंट शुरू किया जा सके।

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

Apr 07, 2022

different_stages_of_dengue_causes_symptoms_and_home_remedies.jpg

dengue breakbone fever primary symptoms and home remedies : डेंगू का लक्षण सामान्य बीमारियों की तरह ही पहले नजर आता है, लेकिन हर चरण में इसका स्तर बदलता जाता है। डेंगू में केवल बुखार ही नहीं होता, बल्कि स्किन पर भी इसके कुछ न कुछ लक्षण नजर आते हैं। तो चलिए जानें कि डेंगू का कारण, लक्षण और बचाव के साथ प्लेटलेट्स को बढ़ाने में कौन सी होम रेमेडी कारगर है।

कैसे फैलता है डेंगू& How Dengue Spreads
डेंगू मच्छरों से होने वाली वो बीमारी है, जो एक से दूसरे में भी पहुंच जाती है। डेंगू ग्रसित व्यक्ति को काटने वाला मच्छर दूसरे स्वस्थ व्यक्ति को भी डेंगू का शिकार बना देता है। इसी तरह इस बीमारी का संक्रमण बढ़ता चला जाता है।

डेंगू वायरस का असर- Effect of dengue virus
डेंगू वायरस से संक्रमित व्यक्ति के शरीर में इस बीमारी के लक्षण 3 से 14 दिन में नजर आते हैं। ज्यादातर लोगों में बीमारी के लक्षण संक्रमण होने के 4 से 7 दिनों के अंदर दिखने शुरू हो जाते हैं, लेकिन ये लक्षण सामान्य होने के कारण डेंगू का निश्चित तौर पर होना पता नहीं चलता। डेंगू को हड्डी तोड़ बुखार का नाम दिया गया है, क्योंकि इस बुखार से मरीज की हडि्डयों में बहुत दर्द होता है और वह कमजोर भी हो जाती हैं। जोड़ों में दर्द बहुत परेशान करता है।

डेंगू के प्रारंभिक लक्षण - Early Symptoms of Dengue
डेंगू संक्रमिता होने पर सबसे पहले बुखार के साथ जोड़ों में दर्द शुरू होता है। बुखार 104 डिग्री तक जा सकता है। खास बात ये है इसके लक्षण सिर्फ 1 से 10 घंटे के अंदर दिखने लगते हैं। इसके अलावा ब्लड प्रेशर कम होने लगता है और हार्ट बीट्स भी कम होने लगती हैं। सिर में दर्द और आंखें लाल हो जाती है। भूख भी कम लगने लगती है। बार-बार ठंड के साथ बुखार आता है। ये एक से चार दिन तक ऐसे ही रहता है।

डेंगू का दूसरा फेज- Second Stage of Dengue
डेंगू के दूसरे फेज में शरीर का तापमान तो सामान्य होने लगता है, पसीना आने के साथ बुखार उतरने से ऐसा लगता है बीमारी कम हो रही है, लेकिन ये दूसर चरण का लक्षण होता है।

डेंगू का तीसरा चरण-Third Stage of Dengue
थर्ड फेज में डेंगू पहले चरण से कहीं अधिक खतरनाक हो जाता है और मरीज के शरीर का तापमान तेजी से फिर से बढ़ने लगता है। इसे साथ ही शरीर में पूरी तरफ लाल दाने हो जाते हैं। कमजोरी और शरीर में दर्द से मरीज बेहद कमजोर हो जाता है। प्लेटलेटस् कम होने से मरीज एकदम निढाल होने लगता है।

डेंगू का उपचार - Dengue Treatment
डेंगू एक खतरनाक और जानलेवा बुखार है, इसलिए इसमें लापरवाही बिलकुल न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टरी इलाज के साथ कंप्लीट बेड रेस्ट करते हुए कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

डेंगू में घरेलू उपचार- Dengue Home Remedies
नीम के पत्तों का रस, गिलोय का रस,तुलसी का अर्क, पपीते के पत्तों का जूस और संतरा या विटामिन सी युक्त चीजें जरूर लें। इससे शरीर को रिकवर करने में आसानी होगी और प्लेटलेट्स भी बढ़ेंगे। जौ का पानी भी खूब पीएं। डेंगू में लिक्विड डाइट खूब लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।