
Disadvantages of sleeping late at Night
Disadvantages of sleeping late at Night: पहले के समय में लोग समय पर खाते थे और समय पर सोते थे। लेकिन आज की भागम भाग जिंदगी में लोगों का ना सोने का समय फिक्स है ना ही खाने का समय फिक्स है। लोगों की ऐसी आदत हो गई है कि वो देर रात सोते है और सुबह देर से उठते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इसका आपके स्वास्थ्य पर किस कदर गलत प्रभाव पड़ रहा है। यदि आप देर रात तक जागते हैं तो इससे आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। ऐसे में आज हम जानेंगे की देर रात सोने के क्या नुकसान है।
नवजात शिशुओं के लिए 14 से 16 घंटे की नींद आवश्यक होती है। वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों को 9 से 13 घंटे की नींद लेनी चाहिए। किशोरावस्था में प्रवेश करते समय, 9 से 10 घंटे की नींद लेना महत्वपूर्ण है। युवाओं के लिए दिन में 7 से 9 घंटे की नींद की सिफारिश की जाती है। इसी तरह, बुजुर्गों को भी 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
रात के 10 बजे तक सो जाना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है, क्योंकि हमारी नींद की चक्र सूर्य के उगने और अस्त होने पर निर्भर करती है। जैसे ही सूर्य अस्त होता है, हमारे शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन का स्राव शुरू होता है, जो हमें नींद लाने में सहायता करता है और सुबह होते ही इसका प्रभाव समाप्त हो जाता है। सबसे अधिक मेलाटोनिन हमारे शरीर में रात के चार बजे रिलीज होता है, जो कि हमारे लिए आदर्श नींद का समय होता है, क्योंकि इस समय गहरी नींद आती है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
04 Feb 2025 09:49 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
