28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Headache Reason: माइग्रेन के अलावा किन कारणों से हो सकता है सिरदर्द, जानें आप

Headache Reason: यदि आप बार बार सिरदर्द होने का कारण माइग्रेन की समझते हैं तो ऐसा नहीं है। ये कारण भी सिरदर्द के हो सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Puneet Sharma

•

Updated: 3 Feb 2025, 1:10 PM IST

Headache Reason: Know what other reasons can cause headache other than migraine

Headache Reason: Know what other reasons can cause headache other than migraine

Headache Reason: सिरदर्द की समस्या होना एक परेशानी का कारण बन जाता है। कई लोगों को लंबा सफर, पूरे दिन व्रत, तेज आावज जैसी आदि कारणों से दर्द होने की समस्या होने लगती है। जब लोगों का बार बार सिरदर्द होता है तो लोग इसे माइग्रेन का कारण समझ लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है की इसके पीछे माइग्रेन ही है। कई ऐसे कारण भी है जो सिरदर्द का कारण बन सकते हैं। ऐसे में जानते हैं सिरदर्द के कारण क्या क्या हो सकते हैं।

बार-बार सिर दर्द के अन्य कारण : Headache Reason

यह भी पढ़ें:Blood Sugar Control Fruits: डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है इन 4 फलों का सेवन, जानिए आप

कॉमन कारण माइग्रेन

माइग्रेन के कारण सिरदर्द कई लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन जाता है। यह दर्द हर महीने दो से चार बार उत्पन्न हो सकता है और इसकी अवधि चार घंटे से लेकर तीन दिनों तक हो सकती है। माइग्रेन का दर्द सिर के किसी भी हिस्से में महसूस किया जा सकता है। इसके साथ ही, अन्य लक्षण भी प्रकट होते हैं, जैसे कि बेचैनी, उल्टी, भूख में कमी और पेट में असुविधा।

हार्मोनल समस्या

हार्मोनल परिवर्तन कई कारणों से होते हैं। महिलाओं में मासिक धर्म, गर्भावस्था और मेनोपॉज के समय हार्मोन में बदलाव होता है, जिससे सिरदर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन और मासिक धर्म के दौरान होने वाला माइग्रेन भी सिरदर्द का एक कारण हो सकता है।

डिहाइड्रेशन

डिहाइड्रेशन तब उत्पन्न होता है जब आपके शरीर को आवश्यक मात्रा में पानी नहीं मिलता, जिससे उसे कार्य करने के लिए जरूरी तरल पदार्थों की कमी हो जाती है। इसके लक्षणों में चक्कर आना, अत्यधिक प्यास, मुंह का सूखना, और सिरदर्द शामिल हो सकते हैं।

नशीले पदार्थों का सेवन

नशीले पदार्थों के कारण होने वाले सिरदर्द को निकोटीन सिरदर्द कहा जाता है। सिगरेट, सिगार और चबाने वाले तंबाकू जैसे नशीले पदार्थों में निकोटीन पाया जाता है, जिसके सेवन से बार-बार सिरदर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। यदि आप नशीले पदार्थों का सेवन बंद करने का निर्णय लेते हैं, तो आपको कुछ दिनों तक सिरदर्द का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: सिरदर्द और पीरियड्स दर्द में ऐसे कर सकते हैं अदरक का सेवन, जानें आप

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल