Ginger Benefits: अदरक में फाइटोकेमिकल्स, जिंजरोल और शोगोल ऐसे नैचुरल केमिकल्स मौजूद होते हैं। इसलिए इसका उपयोग गठिया, सर्दी, खांसी, पेट दर्द, मोशन सिकनेस, मतली और अपच जैसी बीमारियों में कारगर साबित होता है। अदरक का सेवन सर्दियों में बहुत किया जाता है। ऐसे में यदि आप सिरदर्द, पीरियड्स दर्द से परेशान है तो अदरक का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। आज हम इस लेख में जानेंगे की अदरक का सेवन हमारे लिए किस कदर फायदेमंद हो सकता है।