12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वादिष्ट लड्डू बनाएंगे हैल्दी

मीठी चीजों में विशेषकर लड्डू बच्चों से लेकर बड़े सभी को पसंद होते हैं और बात जब त्योहार पर इनकी बात हो तो सभी के मुंह में पानी आ जाता है। आप घर पर ही ऐसे स्पेशल लड्डू और अन्य डिशेज बना सकते हैं जो हैल्दी होने के साथ ही पौष्टिक भी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Divya Sharma

Sep 06, 2019

Dishes makes you healthy

स्वादिष्ट लड्डू बनाएंगे हैल्दी

किसी भी पारंपरिक त्योहार पर राजगिरा व नारियल के लड्डू घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं। व्रत में भी इन्हें आसानी से खा सकते हैं।
राजगिरा लड्डू : 2 कटोरी राजगिरा के भुने व फूटे दानें, एक कटोरी गुड़ और आवश्यकता के अनुसार सूखे मेवे।
बनाने की विधि : कढ़ाई में राजगिरा को भूनकर अलग कटोरे में निकालें। कढ़ाई में गुड़ को पिघलाकर 2-3 बार उबालें। इसमें भुना राजगिरा व जरूरत अनुसार सूखे मेवों को बारीक काटकर मिला लें। मिश्रण थोड़ा गरम रहने पर ही हाथ पर पानी लगाकर लड्डू बनाएं।
नारियल लड्डू : कद्दूकस किया नारियल व मावा 250-250 ग्राम, बूरा 300 ग्राम, सूखे मेवे व इलायची पाउडर मिलाएं।
बनाने की विधि :कढ़ाई में मावा भूनें। ठंडा होने पर घिसा नारियल, बूरा, बारीक कटे सूखे मेवे व पिसी इलायची मिलाकर लड्डू बनाएं।
पौष्टिक श्रीखण्ड : श्रीखण्ड प्रोबायोटिक है जो बड़ों के अलावा बच्चों के लिए भी हैल्दी है। इसके लिए दही को मखमल कपड़े में बांधें ताकि पानी निकल जाए। एक बाउल में गुनगुने दूध में बूरा व केसर मिलाएं। ठंडा होने पर इसे दही के बाउल में मिक्स कर फ्रिज में रखें। फ्रिज से निकाल पिसी इलायची मिलाएं।
हैल्दी रेसिपी
यदि आपको लड्डू खाने में हैवी लगते हैं तो आप पनीर या छेना से बने लड्डू खा सकते हैं। सूखे मेवों (अखरोट, बादाम व पिस्ता) से बने लड्डू भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इस लड्डू में शुगर के बजाय अंजीर को पिघलाकर मिला सकते हैं। इन्हें किसी भी समय खा सकते हैं।
एक्सपर्ट कमेंट : दिनभर में कई बार लिक्विड डाइट के रूप में छाछ, नींबू या नारियल पानी लें। व्रत करते हैं तो फ्रूट चाट या सिंघाड़े के आटे का हलवा भी खा सकते हैं। सेंधा नमक प्रयोग में लें।
एक्सपर्ट : नूपुर जैन, सीनियर डाइटीशियन, एम्स रायपुर