scriptदही, करेला और इन चीजों के साथ भूल कर भी नहीं करें दूध का सेवन, हो सकता है नुकसान | Do not consume milk with curd, bitter gourd and these things, may cause harm | Patrika News

दही, करेला और इन चीजों के साथ भूल कर भी नहीं करें दूध का सेवन, हो सकता है नुकसान

locationमुंबईPublished: Apr 15, 2021 03:31:32 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

दही, करेला और इन चीजों के साथ भूल कर भी नहीं करें दूध का सेवन, हो सकता है नुकसान

दूध

दूध

दूध वैसे तो कैल्शियम का भंडार है। लोग इसका रोजाना उपयोग करते हैं। क्योंकि इससे शरीर को एनर्जी मिलने के साथ ही कई पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दूध का सेवन भी कुछ चीजों के साथ नहीं करना चाहिए। अन्यथा शरीर को नुकसान हो सकता है।
आज हम आपको बताएंगे कि दूध का सेवन किन चीजों के साथ करने से आपके शरीर को नुकसान होगा। अब आप या तो दूध पीते समय इन चीजों का सेवन नहीं करें या इन चीजों का सेवन कर रहे हैं तो दूध नहीं पीएं। ताकि आप स्वस्थ रहें।
जब आप दूध पीते हैं। तो खट्टी चीजें साथ में नहीं खाए।या फिर आप खट्टी चीजें खाते हैं, तो दूध नहीं पीएं। इसी के साथ मूली के तुरंत बाद आप को दूध नहीं पीना चाहिए। इससे आपको चेहरे या त्वचा संबंधी बीमारी की संभावना हो जाती है। इसलिए आप अगर दूध का सेवन करते हैं। तो खट्टे फल या मूली आदि खाने के लिए 2 से 3 घंटे का अंतराल रखें।
वैसे तो दूध और दही दोनों शरीर के लिए फायदेमंद है। लेकिन दोनों का उपयोग एक साथ नहीं करना चाहिए।इनका एक साथ सेवन करने से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। अगर आप दूध पी रहे हैं तो दही नहीं खाएं, या फिर चार-पांच घंटे बाद ही खाएं, या दही खा रहे हैं तो दूध पीने में चार-पांच घंटे का अंतराल रखें।
दूध के साथ मछली का सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए। इन दोनों का सेवन कुछ देरी से भी आगे पीछे भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि दूध की तासीर ठंडी रहती है। मछली की तासीर गर्म रहती है। दोनों को एक साथ या थोड़ी देर के अंतराल से खाने में आपको एलर्जी हो सकती है। त्वचा से जुड़ी बीमारी हो सकती है। कई लोगों को त्वचा पर निशान भी हो जाते हैं।इसलिए इन दोनों चीजों को एक साथ या थोड़ी देर के अंतर से भी कदापि नहीं खाए पीएं।
दूध के साथ कभी भी नींबू, करेला, कटहल नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे आपके शरीर को इनफेक्शन, दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा आदि समस्या हो सकती है। इसलिए जब भी आप खटाई, नींबू, करेला और कटहल की सब्जी खाते हैं। तो आप दूध कम से कम दो-तीन घंटे बाद पीएं, या हो सके तो अगले दिन भी ले। क्योंकि एक दिन आप दूध नहीं पीएंगे। तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर आपके चेहरे पर इंफेक्शन हो गया, तो उसे ठीक करना मुश्किल हो जाएगा।
आप जिस दिन उड़द या मूंग की दाल खाते हैं। उस दिन दूध नहीं पीएं, उडद की दाल के साथ तो दूध का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

कई बार आप तरबूज खाते हैं और इससे थोड़ी देर बाद ही दूध का भी सेवन कर लेते हैं। तो वह बिल्कुल गलत है। वैसे दूध और तरबूज दोनों शरीर के लिए फायदेमंद है। तरबूज आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। क्योंकि इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है। लेकिन इसके साथ दूध पीना बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इनमें भी कम से कम चार से पांच घंटे का अंतराल रखें।

ट्रेंडिंग वीडियो