6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूध के साथ इन चीजों को भूलकर भी न खाएं, फूड प्वाइजनिंग का हो सकता है खतरा

what should not be taken with milk-दूध के साथ कई बार हम ऐसी चीजें खाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए खतरानक हो सकती हैं। कुछ चीजें दूध के साथ रिएक्ट कर प्वाइजनस बन जाती हैं तो कुछ पाचन प्रक्रिया को खराब कर देती हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किन चीजों के साथ दूध नहीं लेना चाहिए।

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

Mar 09, 2022

what_to_what_not_eat_with_milk_.jpg

दूध के साथ इन चीजों को भूलकर भी न खांए, फूड प्वाइजनिंग से लेकर पाचन तंत्र तक होता है खराब

बच्चे को दूध पिलाने के लिए अगर आप साथ में चिप्स देती हैं या किसी फ्रूट्स को खिलाने से पहले दूध पिला रही हैं तो ठहर जाएं। दूध के साथ कई चीजें डॉक्टर्स लेने को मना करते हैं। क्या आपको पता है कि दूध अपने आप में एक सप्लीमेंट है और इसे किसी चीज के साथ खाने की जरूर तब तक नहीं होती, जबतक आप ओट्स, दलिया या कार्नफ्रेक्स के साथ न ले रहे हों।
दूध के साथ कुछ चीजों को खाने से पेट के खराब होने की संभावना बढ़ जाता है। इसलिए दूध को पीने का सही समय पता होने के साथ यह भी पता होना चाहिए कि दूध किन चीजों के साथ कभी नहीं लेना चाहिए। साथ ही यह भी जानना जरूरी है कि दूध गर्म होना चाहिए या ठंडा। तो चलिए आज दूध से जुड़ी इन्हीं बातों को जानें।

सबसे पहले जानें दूध लेने का सही समय
दूध पीने का सही समय या तो सुबह ब्रेकफास्ट के समय होता है या रात में सोने से पहले। दूध कोशिश करना चाहिए बिना चीनी के पिया जाए। वेट लॉस, डायबिटीज और कब्ज में दूध को बिना चीनी के साथ ही लेना चाहिए। बच्चों को छोड़कर सभी को फुल क्रीम की जगह एक मलाई उरते दूध का सेवन करना ज्यादा सही होता है। इसमें फैट कम होता है।
दूध का तापमान कैसा होना चाहिए
अगर आप वेट कम करने के लिए दूध ले रहे तो इसे चिल्ड पीएं। अगर आप कब्ज या डायबिटीज में पी रहे तो इसे गुनगुना पीएं। वहीं अगर आपको गैस या एसिडीटी की समस्या हो तो आपको दूध नार्मल पीना चाहिए। न गर्म न फ्रीज का ठंडा। सबसे अच्छा दूध कमरे के तापमान पर रखा हुआ माना जाता है।

दूध के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें
नमकीन या चिप्स
दूध के साथ चिप्स, नमकीन बिलकुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे लीवर पर इफेक्ट पड़ता है। किसी भी चिकनाई वाली चीज के साथ दूध लेना सही नहीं होता। इससे स्किन भी खराब होती है।
अंकुरित अनाज या सलाद के साथ
दूध कभी भी कच्चे अंकुरित अनाज या प्याज का सलाद नहीं खाने चाहिए। क्योंकि इससे गैस और दाद-खाज और एग्जिमा का खतरा बढ़ता है। कई बार लूज मोशन भी हो सकते हैं।

मिर्च-मसाले वाली चीजों के साथ
मिर्च-मसाले वाली चीजों के साथ दूध लेना गैस, अपच और एसिडीटी की समस्या पैदा कर देता है।
मछली के साथ
इसकी तासीर गर्म होती है जबकि दूध की तासीर ठंडी होती है। इन्हें साथ लेने पर गैस, एलर्जी की समस्या हो सकती है।
दही के साथ
दूध और दही से बनी चीजें एक ही वक्त में न खाएं। इन्हें साथ खाने पर एसिडिटी, गैस, उल्टी और अपच की समस्या हो सकती है।

नींबू या खट्‌टे फलों के साथ के साथ
नींबू या खट्टे फलों के साथ दूध बिलकुल नहीं लेना चाहिए। किसी भी फल को खाने के करीब एक घंटे पहले या बाद में ही कोई फल खाना चाहिए। इन्हें साथ खाने पर एसिडिटी, गैस की समस्या हो सकती है।
(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)