23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips: अगर शरीर में हो रही है ये समस्या, तो भूलकर भी न करें दूध का सेवन

Health Tips: दूध पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दूध कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन कई बीमारियों में दूध का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

2 min read
Google source verification
Health Tips: अगर शरीर में हो रही है ये समस्या, तो भूलकर भी न करें दूध का सेवन

Do not use milk in bloating allergens and pcos

Health Tips: दूध का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर दूध कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। दूध में मैग्नीशियम और कैल्शियम के भरपूर गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते है। बच्चों के शारीरिक विकास बनाने में दूध बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन दूध का सेवन करने से सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता हैं। कई बीमारियों में दूध का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, नहीं तो वह स्वास्थ्य के लिए और भी हानिकारक हो सकता है। तो आइए जानते हैं किन समस्याओं में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए

इन समस्याओं में न करें दूध का सेवन

1. लिवर संबंधी समस्या हो सकती
अगर कोई व्यक्ति लिवर संबंधित समस्याओं से पीड़ित है तो उसे दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। लिवर दूध को ठीक से पचा नहीं पाता है, जिससे लिवर में सूजन की समस्या बढ़ती है। इसलिए लिवर से पीड़ित व्यक्ति को दूध का सेवन करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़े: जरूरत से ज्यादा ईयरफोन का इस्तेमाल करना हो सकता है खतरनाक, कानों से जुड़ी हो सकती हैं कई समस्या

2. पेट खराब होने की समस्या हो सकती
दूध का सेवन करने से बहुत से लोगों को पेट खराब होने की समस्या हो सकती है। अगर कोई व्यक्ति पहले से पेट से संबंधित समस्याओं से पीड़ित है, तो उसे दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। पेट खराब होने पर दूध का सेवन करने से बचें।

3. एलर्जी की समस्या हो सकती
दूध का सेवन करने से बहुत से लोगों को एलर्जी होती है। वे लोग जब भी दूध का सेवन करते हैं तो उन्हें एलर्जी की समस्या का सामना करना पड़ता है। दूध से एलर्जी की इस समस्या को लैक्टोज इंटॉलरेंस कहा जाता है। एलर्जी होने की वजह से पेट से जुड़ी कई समस्या हो सकती हैं। इसलिए जिन्हें एलर्जी की समस्या है वह दूध का सेवन करने से बचें।
यह भी पढ़े: अधिक मात्रा में पिस्ता का सेवन करना आपके सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

4. स्किन की समस्या हो सकती
दूध का अधिक मात्रा में सेवन करने से स्किन की समस्या हो सकती है। इससे चेहरे पर मुंहासे होने की समस्या हो सकती है और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस स्थिति में दूध का सेवन करने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।