
immunity strong
अगर आप हमेशा स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं। तो आपको अपनी immunity स्ट्रांग रखना होगा। इसके लिए आपको किसी प्रकार की कोई दवाइयां लेने की भी जरूरत नहीं है। सिर्फ आप कुछ प्राकृतिक उपाय शुरू कर दें। इनसे आपकी इम्युनिटी कुछ ही दिनों में बेहतर हो जाएगी।
आज हम आपको उन प्राकृतिक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनसे घर बैठे आप अपनी इम्युनिटी स्ट्रांग कर सकते हैं। इसके लिए आपको पैसा भी खर्चा नहीं करना पड़ेगा और आप शारीरिक रूप से भी मजबूत हो जाएंगे।
तनाव बिल्कुल नहीं लें -
हमेशा स्वस्थ रहने का मूल मंत्र खुश रहना है। आप किसी भी स्थिति में तनाव नहीं लें। अगर आप तनावमुक्त रहते हैं। तो आपकी इम्यूनिटी वैसे ही स्ट्रांग रहेगी। जो लोग तनाव में रहते हैं उनकी इम्यूनिटी ऑटोमेटिक कमजोर हो जाती है। इसलिए तनाव नहीं लें। हो सके तो ध्यान, व्यायाम आदि माध्यम भी अपनाएं।
पर्याप्त नींद लें-
हर व्यक्ति को भरपूर नींद लेना जरूरी है। अगर व्यक्ति की नींद पूरी नहीं होती है। तो वह अपने आपको थका और कमजोर महसूस करता है। इसकी वजह से इम्यूनिटी भी कमजोर होती है। इसलिए कोशिश करें कि कम से कम 8 घंटे जरूर नींद ले।
पोषक तत्व डाइट में शामिल करें-
हमें अपने आहार में पोषक तत्वों का समावेश करना चाहिए। अगर हम पौष्टिक आहार का सेवन करेंगे। तो निश्चित ही हमारी इम्यूनिटी मजबूत रहेगी। इसके लिए आप अनाज, सेम, नट्स, बीज, साबुत अनाज, हरी सब्जियां आदि का सेवन करें।अंकुरित अनाज भी अपनी डाइट में शामिल करें।
योग और एक्सरसाइज करें-
अपने शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना आधा घंटा एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। क्योंकि एक्सरसाइज नहीं करने से हमारी मांसपेशियां भी शिथिल हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज करें। इससे आपका शरीर एक्टिव रहेगा और आपको कोई संक्रमण प्रभावित नहीं कर पाएगा।
हमेशा हाइड्रेटेड रहे-
व्यक्ति को हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। क्योंकि जिन लोगों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। वह काफी कमजोर हो जाते हैं और उन्हें किसी भी प्रकार का संक्रमण जल्दी घेर लेता है। इसलिए जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। इससे आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा।
अगर उक्त उपाय आप दिनचर्या में शामिल करते हैं। तो निश्चित ही आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होगी।लेकिन इसके साथ आप नशे या धूम्रपान का सेवन नहीं करें और हमेशा सकारात्मक सोच रखें।
Published on:
15 Jun 2021 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
