
Doraemon Director Death News : शिबायामा त्सुतोमु की फाइल फोटो | Photo - Patrika
Doraemon Director Death Reason : जापानी एनीमेशन को दुनिया भर में मशहूर करने वाले निर्देशक शिबायामा त्सुतोमु का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। ये फिल्मी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर है। मशहूर एनीमे सीरीज डोरेमोन को भी ये निर्देशित किए थे। डोरेमन के निर्देशक की मौत (Doraemon Director Dies) से इनके फैंस शोक मना रहे हैं। बताया जा रहा है कि कैंसर के कारण निर्देशक की मौत हो गई। आइए, इस कैंसर के बारे में जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिबायामा त्सुतोमु लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे। इस तरह से वो कैंसर की लड़ाई हार गए। शिबायामा त्सुतोमु की मौत की पुष्टि अजिया-दो एनिमेशन वर्क्स ने 17 मार्च 2026 को की थी, जबकि उनका निधन 6 मार्च को हो चुका है।
शिबायामा त्सुतोमु का नाम ‘डोरेमोन’ के साथ 20 सालों से जुड़ा है। शिबायामा त्सुतोमु ने 1979 में इस लोकप्रिय सीरीज का निर्देशन करना आरंभ किया और फिर उसके बाद ये दुनिया के तमाम बच्चों के दिलों में घर कर गया। शायद ही कोई बच्चा हो जो डोरेमोन को प्यार ना करता हो।
डॉ. शिवानी स्वामी (पल्मोनोलॉजी और एलर्जी) बताती हैं सिगरेट और बीड़ी पीना फेफड़ों के कैंसर (Lung Cancer) का सबसे बड़ा कारण है। पुरुषों में इसके मामले अधिक दर्ज होते हैं। क्योंकि पुरुष धूम्रपान अधिक करते हैं। हालांकि, इसके अलावा भी प्रदूषण और धूम्रपान का धुआं (पैसिव स्मोकिंग) से फेफड़ों का कैंसर होता है।
हालांकि फेफड़ों के कैंसर (Lung Cancer) के लक्षण अक्सर शुरुआती चरणों में दिखाई नहीं देते हैं। जब बीमारी आगे बढ़ती है, तब शरीर कुछ संकेत देना शुरू करता है। इन्हें समय रहते पहचानना बहुत जरूरी है-
हालांकि, ये लक्षण फेफड़े की अन्य बीमारी जैसे टीबी के भी हो सकते हैं। इसलिए, लक्षण दिखने पर पहले डॉक्टर की सलाह लें। इसके बाद ही कोई उपचार या इलाज कराएं। लक्षण दिखने पर खुद ही इलाज के बारे में विचार ना करें।
Updated on:
19 Mar 2026 11:51 am
Published on:
19 Mar 2026 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
