12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नींद नहीं आ रही और मानसिक तनाव है तो रोज पीएं केले की यह चाय

नींद नहीं आ रही और मानसिक तनाव है तो रोज पीएं केले की यह चाय

2 min read
Google source verification
नींद नहीं आ रही और मानसिक तनाव है तो रोज पीएं केले की यह चाय

नींद नहीं आ रही और मानसिक तनाव है तो रोज पीएं केले की यह चाय

व्यक्ति को अत्यधिक तनाव के कारण अनिद्रा की शिकायत हो जाती है। वही नींद पूरी नहीं होने से व्यक्ति अस्वस्थ हो जाता है। अगर आपको भी इस प्रकार की समस्या है। तो आज हमारे द्वारा बताए जा रहे घरेलू उपाय को अपनाकर देखिए, हो सकता है आपको इस समस्या से राहत मिल जाए।

जानकारों की माने तो मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को कम से कम 8 घंटे जरूर सोना चाहिए। लेकिन कई लोग मानसिक तनाव और विभिन्न कारणों से अनिद्रा के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें कई बीमारियां भी घेर लेती है। इसलिए हम आपको ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं। जिससे आपको तनाव भी दूर होगा और नींद भी आएगी।

दरअसल हम आपको केले की चाय का सेवन करने का सुझाव दे रहे हैं। वैसे तो बाजार में लेमन टी, ग्रीन टी, मिल्क टी सहित अन्य टी मिल रही है। लेकिन अगर आप केले यानी बनाना टी का सेवन करेंगे तो यह आपको अनिद्रा और तनाव की समस्या से मुक्ति दिलाएगी। यह उपाय बहुत कम लोग जानते हैं, इसलिए वे इस समस्या से परेशान रहते हैं। हम आपको आज बनाना की टी बनाना सिखाएंगे।

केले की चाय बनाने के लिए पहले आप एक बर्तन में एक गिलास पानी और एक केला डालकर उसे उबालें ।जब वह अच्छे से उबल जाए, तो गैस को बंद कर दें और केले को निकालकर ग्रीन टी से ब्लेंड कर लें। अब आपकी केले की चाय बन कर तैयार हो चुकी है। इसे पी सकते हैं।

बताया जाता है कि चाय में कैफीन होता है, इस कारण चाय पीने से नींद खराब होती है। जबकि हर्बल चाय को पीने से नींद ना आने की समस्या दूर हो जाती है। केले में ट्रिप्टोफन पाया जाता है। जो अच्छी नींद के लिए एमिनो एसिड को बढ़ाता है और मेलाटोनीन और सेरोटोनिन की मदद करता है। इसलिए केले की चाय आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं।।जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

हालांकि केले की चाय पीने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। लेकिन फिर भी अगर आपको कोई परेशानी आती है। तो आप अपनी इच्छा अनुसार निर्णय ले सकते हैं या फिर चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।