
Drink jaggery tea to boost your immunity in winters
नई दिल्ली। Jaggery Tea Benefits: सर्दियों गुड़ की चाय पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। गुड़ चीनी से कहीं ज्यादा फायदेमंद है। इससे वजन कंट्रोल में रहने के साथ कई बीमारियां भी ठीक होती है। सर्दियों में गुड़ इसलिए भी खाना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और यह शरीर को अंदर से गर्माहट प्रदान करता है। आयरन, जिंक, सेलेनियम, एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम जैसे तत्वों से भरपूर गुड़ शरीर के लिए बेहद जरूरी है। गुड़ ही नहीं गुड़ की चाय भी बहुत से रोगों की दवा है।
हर मौसम में वैसे तो गुड़ की चाय पी जा सकती हैं, लेकिन सर्दियों में इसे पीना ज्यादा लाभकारी होता है। सिर से पैर तक की कई बीमारियों में गुड़ की चाय बहुत फायदेमंद है। ठंड में गुड़ की चाय पीने से जुकाम और कफ से राहत मिलती है। गुड़ की चाय पेट को साफ रखने में बहुत ही फायदेमंद है। गुड़ की चाय सर्दियों में एनर्जी बूस्ट करने का काम करती है। आइए जानते हैं सर्दियों में गुड़ की चाय पीने के फायदे के बारे में।
गुड़ की चाय पीने के फायदे :
पाचन सिस्टम रखे दुरुस्त :
गुड़ की चाय पीने से पाचन सिस्टम दुरुस्त होता है और सीने में जलन भी नहीं होती। दरअसल गुड़ में बहुत ही कम आर्टिफिशल स्वीटनर होता है। चीनी के मुकाबले इसमें ढेरों विटामिन और मिनरल होते हैं जो सेहत का ख्याल रखते हैं। इस लिहाज से सर्दी में गुड़ की चाय फायदा ही करती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए :
गुड़ के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट होती है। आप गुड़ का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। गुड़ का सेवन आप गुड़ की चाय भी बनाकर पी सकते हैं। जिससे आप अपने प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट कर सकते हैं।
सर्दी-जुकाम और कफ में कारगर :
गुड़ की प्रकृति गर्म होती है। इसलिए ठंड में गुड़ की चाय पीने से जुकाम और कफ से राहत मिलती है। गुड़ की चाय में अदरक, कालीमिर्च और तुलसी पत्ता डाल कर पीने से कफ और जुकाम की समस्या दूर हो जाती है।
माइग्रेन से राहत मिलती :
माइग्रेन या सिरदर्द के मरीजों को गाय के दूध में गुड़ की चाय बनाकर पीनी चाहिए। इससे आराम मिलता है। साथ ही खून की कमी वालों के लिए भी गुड़ खाना या इसकी चाय पीना फायदेमंद होता है।
मोटापा :
मोटापा कम करने के लिए आप गुड़ की चाय का सेवन कर सकते हैं। गुड़ की चाय शक्कर की चाय की तुलना में ज्यादा गुणकारी मानी जाती है। गुड़ में नेचुरल शुगर पाया जाता है।
Published on:
28 Nov 2021 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
