12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमेशा स्वस्थ रहने के लिए पीए दाल का पानी, शरीर को होंगे कई फायदे

हमेशा स्वस्थ रहने के लिए पीए दाल का पानी, शरीर को होंगे कई फायदे

less than 1 minute read
Google source verification
Lent water will reduce weight

Lent water will reduce weight

आप अगर हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं तो महंगे जूसों का उपयोग करने की अपेक्षा दाल के पानी का सेवन करें। इससे आपको कई प्रकार के प्रोटीन, विटामिन मिलेंगे। जिससे आप ना सिर्फ स्वस्थ रहेंगे, बल्कि आपका शरीर भी फिट रहेगा। आज हम आपको दाल के पानी से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि दाल का पानी फाइबर से भरपूर रहता है। जो आपका पाचन तंत्र मजबूत करता है। इसी के साथ आपको एसिडिटी, कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाता है। अगर आपका डाइजेशन खराब है तो वह भी दाल का पानी पीने से ठीक हो जाता है। इससे उल्टी, दस्त जैसे रोगों में भी फायदा मिलता है।

दाल का पानी पीने से आपके शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है। इसमें कैलोरी नहीं होती है। इस कारण से आप दो से तीन कटोरी भी दाल का पानी पी सकते हैं। इससे पेट फुल हो जाता है और फिर भूख नहीं लगती है। इस कारण आप अधिक खाने से बच जाते हैं। इससे आपका वजन भी कम होता है।

दाल के पानी में फाइबर होने से यह ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है। क्योंकि डायबिटीज में ब्लड में ग्लूकोस का लेवल अधिक हो जाता है और वह दाल के पानी से कंट्रोल होता है।