12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Spinach soup : पालक का सूप आपको रखेगा हमेशा सेहतमंद, जाने बनाने का तरीका

Spinach soup: पालक के सूप का सेवन करने से आपके शरीर को कई प्रकार के फायदे होंगे। आइए जानते हैं । इसे बनाने का तरीका और सेवन करने से होने वाले लाभ।

2 min read
Google source verification
Spinach soup

Spinach soup

पालक का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। अगर आप इसके सूप का सेवन करेंगे। तो वह और भी फायदेमंद होगा। क्योंकि यह लिक्विड होने के कारण शरीर में जल्दी घुल मिल जाएगा। और आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करेगा।

दरअसल, पालक का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि पालक में पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, मिनरल, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी सहित अन्य पोषक तत्व होते हैं। जिसका सेवन करने से आपके शरीर को कई प्रकार से फायदा होता है।

इस तरह तैयार करें सूप-

पालक के सूप को तैयार करने के लिए आप करीब 4 कप पालक, 2 बड़े चम्मच मैदा, 2 बड़े चम्मच मक्खन, दो का पानी, एक चुटकी पिसी हुई कालीमिर्च, एक कटा हुआ प्याज, एक कप दूध, एक बड़ा चम्मच ताजा क्रीम और आधा छोटा चम्मच नमक लेना है। अब आप सबसे पहले पालक के पत्तों को धोकर उन्हें पानी के साथ करीब 10 मिनट तक उबालें। ताकि पालक अच्छी तरह से पक जाए। इसके बाद ठंडा होने पर इसे ग्राइंडर में पीस लें। फिर इसके बाद एक बर्तन में मक्खन को गर्म करें। इसमें कटा हुआ प्याज डालें। और हल्की आंच पर इसे करीब 4 मिनट तक भूनें। जब यह भूरे रंग का हो जाए, फिर इसमें मैदा डालकर धीमी आंच पर सेककर फिर इसमें पालक की प्यूरी, नमक और काली मिर्च डाल दें। लगभग 4 मिनट तक इसे उबलने दें। फिर इसे परोसने से पहले क्रीम डाल दें। यह सूप बनकर तैयार हो चुका है। यह बहुत टेस्टी लगेगा। इसका सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

पालक के फायदे-

पालक में विटामिन सी और बीटा कैरोटीन सहित अन्य पोषक तत्व होते हैं। जिसमें पोटेशियम भी होता है। इसी के साथ इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से हमारे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। हमारी इम्यूनिटी स्ट्रांग रहती है। और कब्ज आदि समस्या भी नहीं रहती है। हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है।