6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलाराडो में गोलीबारी, 3 लोगो की हुई मौत, आरोपी को किया गिरफ्तार

अमेरिका में एक बार फिर से सरेराह गोलीबारी की वारदात हुई। कोलाराडो शहर में हुई गोलीबारी में तीन लोगो की मौत और 11 लोगों के घायल सूचना है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

barkha mishra

Nov 28, 2015

अमेरिका में एक बार फिर से सरेराह गोलीबारी की वारदात हुई। कोलाराडो शहर में हुई गोलीबारी में तीन लोगो की मौत और 11 लोगों के घायल सूचना है। हॉलांकि पुलिस ने गोलीबारी के करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन अभी गोलीबार के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, हमलावर एक एबॉर्शन क्लीनिक के अंदर से पुलिस पर गोलियां चला रहा था। पुलिस ने बताया कि हमलावर के साथ मुठभेड़ खत्म हो गई है। इस वारदात से ज्यादा लोगो को हानि ना पहुंचे इसके लिए पहले ही शहर के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया था।

पुलिस ने क्लीनिक के आसपास की इमारतों में मौजूद लोगों को हटा दिया था। जिस क्लिनिक में हमलावर घुसा था उसे प्लैन्ड पेरेन्टहुड आॅर्गेनाईज़ेशन नामक संस्था चलाती है।

इस संस्था के खिलाफ पहले भी महिलाओं के गर्भपात कराने के कारण इसके खिलाफ काफी विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं।