
High Protein Breakfast
नई दिल्ली। High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता यदि अच्छे से किया जाए तो ये पूरे दिन आपको ऊर्जा देने का काम करता है। और साथ ही साथ आप फिट और हेल्दी भी बने रहेंगें। माना जाता है की सुबह का ब्रेकफास्ट सबसे जरूरी मीलों में एक होता है। इसे कभी भी स्किप नहीं करना चाहिए। वरना आप कमजोर भी हो सकते हैं और ये शरीर की दिक्कतों को बढ़ाने का काम भी करता है। इसलिए अपनी डाइट में आप इन चीजों को शामिल कर सकते हैं। जो जल्दी से बन भी जाए और आप हेल्दी भी रहे।
चलिए जानते हैं ब्रेकफास्ट में कौन-कौन सी चीजों को शामिल किया जा सकता है-
बेसन चीला
चीला खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी होता है और ये जल्दी से बन के तैयार भी हो जाता है। चीला को बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ये आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी और ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है। बेसन हैवी होने की वजह से आपको भूख जल्दी-जल्दी नहीं लगती है। और लम्बें समय तक आपको कुछ और खाने की जरूरत नहीं पड़ती है। चीला को और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें हरी सब्जियां भी डाल सकते हैं। ताकि ये और ज्यादा फायदेमंद हो जाए।
छोले
छोले की सब्जी के रूप में तो आप इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यदि छोले को सुबह नाश्ते में खाया जाए तो ये बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर,विटामिन्स और प्रोटीन पाया जाता है। ये आपके आंखों की रोशनी के बनाए रखने के लिए भी अच्छा माना जाता है।
छोले का आप ब्रेकफास्ट में कई प्रकार से बना सकते हैं। जैसे कि छोले को उबालकर हल्का सा सेंधा नमक और नींबू डाल के। या आप इसे हल्का सा घी या तेल में फ्राई भी कर सकते हैं।
उपमा
उपमा सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। उपमा एक प्रकार का साउथ इंडियन डिश है। इसमें आप कई तरीके की सब्जियां मिला के खा सकते हैं। साथ ही साथ इसमें आप मूंगफली या चने भी डाल सकते हैं। ताकि शरीर को ये अनेकों फायदे पहुंचाए। ये बनकर भी बहुत जल्दी तैयार हो जाता है। इसलिए हफ्ते में तीन या चार दिन आप उपमा खा सकते हैं।
ऑमलेट
अंडे का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। अंडे को आप ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। ताकि पूरे दिन के लिए ये आपको एनर्जी देने का काम करे। वहीं अंडे को एक प्रकार से रोजाना खाने से आप बोर भी हो सकते हैं। आप ऑमलेट का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें सब्जियां मिला के इसे और स्वादिष्ट और फायदेमंद बना सकते हैं।
Published on:
20 Sept 2021 10:15 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
