
जिंक और विटामिन के लिए रोजाना खाएं यह फल, नहीं लेनी पड़ेगी गोलियां,जिंक और विटामिन के लिए रोजाना खाएं यह फल, नहीं लेनी पड़ेगी गोलियां
कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोगों को कई प्रकार के विटामिंस और जिंक की गोलियां लेने की सलाह दी जा रही है। अगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। तो आप गोलियों की जगह सीधे फलों का भी उपयोग करेंगे, तो आपकी इम्यूनिटी बढ़ने लगेगी। आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे। जिससे आपको जिंक और विटामिन की भरपूर मात्रा मिलेगी।
दरअसल, शरीर के लिए सभी प्रकार के विटामिंस, प्रोटीन और खनिज आदि पोषक तत्व जरूरी होते हैं। अभी तक लोग इनका महत्व नहीं समझते थे। लेकिन वर्तमान माहौल को देखते हुए जब रोग प्रतिरोधक क्षमता को बरकरार रखना है या बढ़ाना है। तो लोगों को इनका महत्व समझ में आने लगा है। अब हर घर में अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग कुछ न कुछ जतन कर रहे है।
कोरोना काल में लोगों को जिंक सप्लीमेंट लेने की सलाह दी जा रही है। अगर आप भी जिंक लेना चाहते हैं। तो आप काजू का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि यह एक बेहतरीन स्रोत है। इसे कच्चा भी खा सकते हैं और सेक के भी खा सकते हैं। काजू विटामिन ए, विटामिन के, कॉपर, फॉलेट से भरपूर होता है। इसे खाने से जिंक तो मिलता ही है। साथ ही हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे भी कम हो जाते हैं। क्योंकि यह स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
विटामिन के लिए आपको नींबू, संतरा, अनानास, मौसंबी आदि फलों का सेवन करना चाहिए। विटामिन सी सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है। जो संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। एक वयस्क महिला के लिए विटामिन सी की 75 मिलीग्राम मात्रा और पुरुष के लिए 90 मिलीग्राम मात्रा जरूरी होती है।
मिनरल्स की बात आती है तो ब्रोकली का नाम सबसे पहले आता है। इसमें विटामिन ए, सी ओर इ के साथ ही फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है। ब्रोकली का सेवन करने से हमारा इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इसी के साथ पालक का सेवन करने से विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में मिलता है।
मछली से प्रोटीन और पोषक तत्व मिलते हैं। इसमें विटामिंस और मिनरल्स भी होते हैं और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है। जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ पाचन और प्रजनन के अलावा मसल के लिए भी बेहतर माना जाता है।
इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने के लिए योगर्ट एक बेहतरीन उपाय है। यह हमारी आंत के लिए भी फायदेमंद है और यह शरीर को जिंक पहुंचाता है। दही या योगर्ट का एक कप में करीब डेढ़ मिलीग्राम जिंक की मात्रा होती है। इससे पाचन और इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। यह हमारी हड्डियों को भी मजबूत करता है।
अदरक में बीटा कैरोटीन होता है। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाने के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत होता है। इस कारण इससे मेटाबॉलिज भी बढ़ता है। जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। यह उपाय हमने सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं। अगर आपको किसी प्रकार की कोई एलर्जी या समस्या है। तो चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।
Published on:
17 May 2021 07:12 pm

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
