12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी में रोजाना खाएं दही, शरीर में ठंडक के साथ होंगे कई फायदे

गर्मी में रोजाना खाएं दही, शरीर में ठंडक के साथ होंगे कई फायदे

less than 1 minute read
Google source verification
दही

दही

गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। गर्मी आते ही लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन जमकर करते हैं। लेकिन अगर आप हर दिन एक कटोरी दही का सेवन करेंगे। तो निश्चित ही यह आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करेगा।

आपको बता दें कि गर्मी के सीजन में दही आपके शरीर के तापमान को कंट्रोल में रखेगा और इससे शरीर में होने वाली पानी की कमी भी नहीं होगी। आज हम आपको दही से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे।

दही प्रोबायोटिक खाद्य प्रदार्थ है। इसमें हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं। जो आंतों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह प्रोबायोटिक इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रांग करते हैं और शरीर में वायरल बुखार से लेकर आम सर्दियों, संक्रमण से लड़ने में भी मदद करते हैं। इसलिए आपको रोजाना एक कटोरी दही खाना चाहिए।

हार्ट के लिए भी दही बहुत फायदेमंद होता है। यह धमनियों में कोलेस्ट्रॉल निर्माण को रुकता है और कोरोनरी ह्रदय रोगों के खतरे को भी कम करता है। यह शरीर में रक्तचाप को नियंत्रित कर कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य के लिए सबसे अहम है।

दही में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। जो आपकी हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फास्फोरस नामक खनिज भी होता है। जो कैल्शियम के साथ मिलकर आपकी हड्डियों का विकास करता है। दही गठिया और ओस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से भी राहत दिलाने में मदद करता है।

दही शरीर के लिए एक ईंधन के रूप में काम करता है।गर्मी के मौसम में जब आपको थकान हो तो ऐसे में दही का सेवन आपकी उर्जा को बढ़ाएगा। यह आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखता है। इसमें आवश्यकता अनुसार नमक या चीनी डालें। इससे आपका शरीर संतुलित और ऊर्जावान महसूस करेगा।