scriptभुने हुए चने खाने से दूर होंगी कई बीमारियां, वजन भी घटेगा | Eating roasted chickpea will remove many diseases, weight will also be reduced | Patrika News

भुने हुए चने खाने से दूर होंगी कई बीमारियां, वजन भी घटेगा

locationमुंबईPublished: May 16, 2021 03:41:14 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

भुने हुए चने खाने से दूर होंगी कई बीमारियां, वजन भी घटेगा

भुने हुए चने खाने से दूर होंगी कई बीमारियां, वजन भी घटेगा

भुने हुए चने खाने से दूर होंगी कई बीमारियां, वजन भी घटेगा

भुने हुए चने में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। इसी के साथ इसमें कई प्रकार के विटामिंस भी होते हैं। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।इसलिए अगर आप भुने हुए चने का सेवन नहीं करते हैं, तो आज से ही शुरु कर दीजिए। अगर आप रोजाना सुबह एक मुट्ठी चना भी खाएंगे। तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा।
आपको बता दें कि चने में कैलोरी बहुत कम होने के कारण यह काफी हेल्दी स्नैक माना जाता है। इसका सेवन करने से आपका वजन भी घटेगा और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

भुने हुए चने में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और सभी प्रकार के विटामिन होते हैं। इसमें फाइबर भी भरपूर होता है और प्रोटीन, आयरन होने के कारण यह शरीर को एनर्जी देने में अहम भूमिका निभाता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए चने का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि उनको इस दौरान उल्टी की समस्या होती है। जिसका असर बच्चे पर भी पड़ता है। ऐसे में अगर वे भुने हुए चने का सत्तू पिएंगे, तो वह काफी फायदेमंद होगा। क्योंकि यह शरीर को बहुत एनर्जी देता है।
अगर आप खून की कमी से जूझ रहे हैं या एनीमिक है। तो भी आप भुने हुए चने का सेवन करें। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होगी। क्योंकि चने में आयरन भरपूर मात्रा में होता है।
चने में काफी मात्रा में कैल्शियम होता है। इस कारण अगर आप रोज सुबह इसका सेवन करेंगे। तो आप की हड्डियां भी मजबूत होगी।

चने के सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। इसलिए भुने हुए चने खाइए। इसका रोजाना सेवन करने से शुगर की समस्या भी दूर होती है और आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
शाम को भुने हुए चने खाने से आपकी सेहत को बहुत फायदा होता है। क्योंकि इससे पेट भरा रहता है और कैलोरी कम होती है। इस कारण आपको अन्य दूसरी चीजें अधिक नहीं खानी पड़ती है। इससे आपका वजन भी कंट्रोल रहता है और आप स्वस्थ भी रहते हैं।
भुने हुए चने से दिमाग तेज होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन अधिक होता है। इस कारण भुना हुआ चना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। यह आपका डाइजेशन भी ठीक रखता है। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। क्योंकि इसमें कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना भुने हुए चने का सेवन करेंगे। तो आपका मोटापा घटेगा। क्योंकि यह शरीर से अतिरिक्त चर्बी को कम करता है और आपके शरीर को पोषक तत्व देता है।
जिन महिलाओं को कमर दर्द की समस्याएं हैं। वह रोजाना एक मुट्ठी भुना हुआ चना खाएंगे। तो दर्द से राहत मिलेगी। क्योंकि भुने हुए चने के एक कप में 15 ग्राम प्रोटीन और 13 ग्राम डाइटरी फाइबर होता है और कई प्रकार के विटामिंस होते हैं। इसलिए यह शरीर के लिए फायदेमंद है।
उक्त उपाय हमने आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताएं है। अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी है या कोई समस्या है तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो