
Hair Tips
आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके अपने बालों को भरपूर पोषण दे सकते हैं। इससे आपके बाल लंबे समय तक घने और मजबूत रहेंगे। अपने बालों के लिए एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, विटामिन डी, बायोटीन आदि से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। जो बालों का झड़ना रोकेंगे और आपके बालों को मजबूत करते हुए स्किन के लिए भी फायदेमंद रहेंगे। तो आइए जानते हैं वह कौन सी चीजें हैं। जिनका सेवन करने से आपको यह फायदे होंगे।
इन बालों का करें सेवन-
आपको अपने बालों को मजबूत और स्ट्रांग बनाए रखने के लिए विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इन फलों का सेवन करना चाहिए। जिसमें जामुन, चेरी, खुबानी, अंगूर , संतरे आदि आते हैं।यह आपके बालों के रोम को मुक्त कणों से बचाने में सहायक होगा। इसी के साथ विटामिन सी आपके शरीर को आयरन अवशोषित करने और कॉलेजन बनाने में सहायता करेगा। यह बालों का निर्माण करता है और बालों को झड़ने से रोकता है।
नट्स का सेवन करें-
नट्स का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है। विटामिन ई, जिंक, सेलेनियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि नट्स में पाए जाते हैं।इसके लिए आप अखरोट, ब्राज़ील नट्स, बादाम, सन बीज, चीया बीज का सेवन कर सकते हैं।
पालक का सेवन करें -
पालक आपके शरीर और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में खनिज होते हैं। यह आपके बालों को सभी पोषक तत्व देता है।
यह भी पढ़ें - पेट में कीड़े की समस्या है तो अपनाएं यह घरेलू उपाय।
बीट का सेवन करें-
बीट का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह रूबी लाल जड़ नाइट्रेट्स नामक प्राकृतिक रसायनों से भरपूर होती है। इससे आपके बालों के रोम में ऑक्सीजन और पोषक तत्व आते हैं।
इन मछलियों का सेवन करें-
आपको टूना मछली, छोटी समुद्री मछली, सैल्मन मछली, हिलसा मछली का सेवन करना चाहिए। इन में आवश्यक फैटी एसिड होता है और ओमेगा-3 और विटामिन डी भी शामिल रहता है। ये मछली प्रोटीन, सेलेनियम और विटामिन बी का अच्छा स्रोत है। जो बालों को बढ़ावा देने में मदद करता है।
अंडे का सेवन करें-
अंडे का सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन, खनिज और पोषक तत्व होते हैं। अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। जो बालों को झड़ने से रोकने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
Published on:
16 Aug 2021 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
