
Egg For Weight Loss (Image- gemini)
Egg For Weight Loss: वजन घटाने की बात आते ही हमारे दिमाग में उबली हुई सब्जियां और फीका खाना आने लगता है। लेकिन प्रकृति ने हमें एक ऐसा तोहफा दिया है जो स्वाद और सेहत दोनों में सबसे पहले आता है अंडा। हैल्थ एक्सपर्ट्स और न्यूट्रिशनिस्ट्स का मानना है कि अगर अंडे को सही तरीके से और सही समय पर खाया जाए, तो यह पेट की चर्बी पिघलाने में किसी जादुई छड़ी से कम नहीं है। आइए डॉक्टर शुभम वत्स्या(गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सलाहकार) से जानते है की कैसे रोजाना के 3 अंडे खाकर आप अपना वजन कम कर सकते है।
अंडे में हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है। इसे खाने के बाद शरीर को तृप्ति महसूस होती है और भूख बढ़ाने वाला हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। इसका मतलब है कि अगर आप सुबह नाश्ते में अंडा खाते हैं, तो आपको दोपहर तक स्नैक्स खाने की इच्छा नहीं होगी।
अंडे में अमीनो एसिड्स होते हैं जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। जब मेटाबॉलिज्म तेज होता है, तो आपका शरीर आराम करते समय भी अधिक कैलोरी बर्न करता है। इसे थर्मिक इफेक्ट ऑफ फूड कहा जाता है।
एक उबले हुए अंडे में लगभग केवल 70 से 80 कैलोरी होती है, लेकिन इसमें विटामिन डी-1, बी-12 और कोलीन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। यानी कम कैलोरी में शरीर को पूरा पोषण मिल जाता है।
डॉक्टर शुभम का कहना है कि वजन घटाने के लिए अंडे को नाश्ते (Breakfast) में शामिल करना सबसे ज्यादा असरदार होता है। शोध बताते हैं कि जो लोग नाश्ते में अंडे लेते हैं, वे उन लोगों की तुलना में 65% ज्यादा वजन घटा पाते हैं जो नाश्ते में केवल भारी कार्बोहाइड्रेट (जैसे पराठा या पूरी) लेते हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
09 Apr 2026 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
