12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टमाटर का अधिक सेवन दे सकता है शरीर को नुकसान, यह लक्षण नजर आए तो हो जाएं सावधान

टमाटर का अधिक सेवन दे सकता है शरीर को नुकसान, यह लक्षण नजर आए तो हो जाएं सावधान

less than 1 minute read
Google source verification
इमलीपारा क्वारंटाइन सेंटर में सब्जी बनाने के लिए 580 रुपए किलो की दर से खरीदा टमाटर

इमलीपारा क्वारंटाइन सेंटर में सब्जी बनाने के लिए 580 रुपए किलो की दर से खरीदा टमाटर

वैसे तो टमाटर का सेवन शरीर को कई फायदे करता है। लेकिन टमाटर का अत्यधिक सेवन किया तो वह नुकसानदायक भी हो सकता है। आज हम टमाटर के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। ताकि आप भी कोई लक्षण नजर आए तो सावधान हो जाएं।

वैसे तो भारतीय घरों में टमाटर का उपयोग होता है। हर सब्जी में टमाटर डाले जाते हैं। लोग सलाद में भी टमाटर का उपयोग करते हैं। टमाटर से आंखों की रोशनी बढ़ती है, रक्तचाप का नियंत्रण और हीमोग्लोबिन की कमी भी दूर होती है। लेकिन इसका अत्यधिक सेवन करना भी कुछ नुकसानदायक हो सकता है। आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे।

अगर आपको टमाटर खाने से मुंह, जुबान और चेहरे पर सूजन, छाले, गले में संक्रमण आदि नजर आ रहा है। तो टमाटर नहीं खाएं, हो सकता है आपको टमाटर से एलर्जी है। इस कारण टमाटर को कुछ दिन बंद करके देखें। आपको फर्क नजर आ जाएगा।

अत्यधिक टमाटर खाने से कुछ लोगों को जोड़ो में दर्द और सूजन की शिकायत होती है। अगर आपको भी ऐसी शिकायत है तो टमाटर खाने से बचें।

जो लोग किडनी रोग से पीड़ित हैं। उन्हें टमाटर का सेवन कम करना चाहिए। क्योंकि टमाटर में पोटेशियम होता है और टमाटर के बीज किडनी में पहुंचकर पथरी का निर्माण करते हैं।

कुछ लोगों को टमाटर खाने के बाद दुर्गंध आती है। क्योंकि टमाटर में होने वाला टारपीन्स नामक तत्व शारीरिक दुर्गन्ध का कारण बनता है। पचने के दौरान यह शरीर में दुर्गंध पैदा करता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या है तो टमाटर खाने से बचे।

यह जानकारी सामान्य आधार पर दी जा रही है। अगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या होती है। तो चिकित्सक से सलाह लें। वैसे टमाटर खाने से फायदे भी भरपूर होते हैं।